प्रधानमंत्री ने पंचायती राज दिवस पर मेहतनकशों को किया सलाम

Update: 2017-04-24 00:00 GMT


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशभर में पंचायती राज संस्थानों के माध्यम से लोगों की सेवा करने वाले सभी मेहनकशों के प्रति अपना आभार प्रकट किया है।



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अपने संदेश में कहा कि राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर मैं पूरे भारत में पंचायती राज संस्थानों के माध्यम से लोगों की सेवा करने वाले सभी मेहनती व्यक्तियों को सलाम करता हूं। पंचायत ग्रामीण भारत के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए एक प्रभावी उपाय है। वह भारत के परिवर्तन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रगति और जमीनी स्तर पर सभी की भागीदारी के माध्यम से हमारी सरकार 'ग्राम उदय से भारत उदय' को वास्तविकता बनाने के लिए काम कर रही है।

रेल मंत्री सुरेश प्रभ ने अपने संदेश में कहा, अच्छे प्रशासन को सुनिश्चित करने के लिए ग्राम स्वराज महत्वपूर्ण हैं। विकासशील गांव एक विकसित भारत बनायेंगे। पंचायती राज दिवस पर मेरी शुभकामनाएं।

Similar News