दोपहर में दोस्तों से व्हाट्सएप पर बातचीत, शाम को आत्महत्या

Update: 2017-06-27 00:00 GMT

ग्वालियर, न.सं.। महिला उपनिरीक्षक ने आत्महत्या करने से पहले दोपहर में अपने दोस्तों से व्हाट्सएप पर बातचीत की थी। मृतका दोपहर में ही अपने पति के पास से लौटकर ग्वालियर आई थी।

मूलत: भिण्ड की रहने वाली वंदना परमार की ससुराल भी भिण्ड में थी। वह गायत्री विहार में पांच वर्ष की बच्ची के साथ किराए के मकान में रहती थी। बताया गया है कि वंदना अपने दरोगा पति चन्द्रशेखर के पास 24 जून को इन्दौर से प्रशिक्षण लेने के बाद सिवनी पहुंच गई थी। दो दिन तक पति के साथ रहने के बाद वह सोमवार को ही घर लौटी थी। अचानक ऐसा क्या हुआ कि उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वंदना ने इन्दौर से ग्वालियर लौटने के बाद अपने दोस्तों से व्हाट्सएप पर बातचीत भी की थी। पुलिस लाइन में वंदना के साथ प्रशिक्षण लेने वाले सब लोगों ने अपना ग्रुप बना लिया था। वंदना ने क्या बातचीत की थी। इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है।

हथियार चलाने का प्रशिक्षण लेकर लौटी थी वंदना

उपनिरीक्षक वंदना पुलिस लाइन से सात मई को हथियार चलाने का प्रशिक्षण के लिए इन्दौर दल के साथ रवाना हुइ थी। उसके बाद वंदना को 24 जून को पुलिस लाइन में अपनी आमद दर्ज कराना थी, लेकिन वह इन्दौर से सीधे सिवनी चली गई थी। दो दिन बाद भी वंदना ने पुलिस लाइन में आमद नहीं दी थी।

पुलिस लाइन में ज्यादा समय नहीं बीता

वंदना ने पुलिस लाइन में सात दिन का प्रशिक्षण सफलता पूर्वक पूरा करने के बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भी प्रशिक्षण कर लिया था। वहीं पुलिस कन्ट्रोल रूम में भी प्रशिक्षण ले लिया था। एक वर्ष का वह पहले ही प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी थी। हथियार चलाने का प्रशिक्षण लेने के बाद वंदना ने आत्महत्या कर ली।

गृह क्लेश से तंग होकर उठाया आत्मघाती कदम

डेढ़ माह तक हथियार चलाने का प्रशिक्षण लेने के बाद घर आते ही महिला उपनिरीक्षक वंदना ने फांसी लगाकर जान दे दी। इस घटना पर वदंना के साथी स्टाफ को यकीन नहीं हो रहा है। स्टाफ के लोगों का कहना है कि वंदाना मजबूत इरादों वाली महिला थी। वह अचानक आत्मघाती कदम कैसे उठा सकती है। पुलिस के अनुसार संभवत: गृह क्लेश के चलते वंदना ने आत्मघाती कदम उठाया होगा। सिवनी में पति से परिजनों ने सम्पर्क कर घटना की सूचना दे दी है।

Similar News