विपक्ष ने नवनियुक्त महामहिम पर साधा निशाना

Update: 2017-07-25 00:00 GMT


नई दिल्ली।
कांग्रेस ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पर निशाना साधते हुए कहा है कि नेहरू सरकार के मंत्री का नाम लिया पर देश के पहले प्रधानमंत्री का नाम लेना भूले।

राज्य सभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा, ‘इतिहास में पहली बार हुआ राष्ट्रपति ने शपथ ग्रहण में नेहरू सरकार के मंत्री का उल्लेख किया मगर देश के पहले प्रधानमंत्री का नाम लेना भूले। ये दुर्भाग्यपूर्ण है, वह अब भाजपा उम्मीदवार नहीं हैं।‘

उल्लखेनीय है कि कोविंद राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए के उम्मीदवार थे। रामनाथ कोविंद ने देश के 14वें राष्ट्रपति के तौर पर मंगलवार को शपथ ली। वहीं आजाद के जवाब में केंद्रीय मंत्री और रविशंकर प्रसाद ने सवाल किया, ‘पंडित नेहरू बड़े नेता थे लेकिन सभी भाषणों में वह खुद को मेंशन करने को कहते थे। क्या कांग्रेस उनके व्यक्तित्व को कमजोर करना चाहती है?’

दरअसल शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रपति कोविंद ने अपने भाषण में कहा, ‘गांधीजी ने हमें मार्ग दिखाया। सरदार पटेल ने हमारे देश का एकीकरण किया। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने हम सभी में मानवीय गरिमा और गणतांत्रिक मूल्यों का संचार किया। वे राजनीतिक स्वतंत्रता से संतुष्ट नहीं थे। वे करोड़ों लोगों की आर्थिक स्वतंत्रता का लक्ष्य चाहते थे। हम 21वीं सदी के दूसरे दशक में हैं। हमें भरोसा है कि ये भारत की सदी होगी। हमें एक ऐसे भारत का निर्माण करना है जो आर्थिक नेतृत्व देने के साथ ही नैतिक आदर्श भी प्रस्तुत करे।‘

Similar News