MP Election 2023 : मप्र चुनाव को लेकर एक और सर्वे आया सामने, भाजपा को बहुमत, कांग्रेस में बढ़ी बेचैनी
जानिए किस क्षेत्र में कौन दल रहेगा आगे;
वेबडेस्क। मध्यप्रदेश में इस साल के नट में विधानसभा चुनाव होने है। उससे पहले भाजपा और कांग्रेस दोनों सत्ता में वापसी की हरसंभव कोशिश कर रही है। इसी बीच एक बड़ा सर्वे सामने आया है। जिसमें मैपमे एक बार फिर भाजपा को स्पष्ट बहुमत और कांग्रेस को हार मिलने का अनुमान जताया है। इस सर्वे के सामने आने के बाद जहां भाजपा में ख़ुशी की लहार दौड़ गई है, वहीँ कांग्रेस के अंदर खेमे में बेचैनी बढ़ गई है। आइए जानते है इस ओपिनियन पोल के अनुसार भाजपा और कांग्रेस को कितनी सीटें मिलेंगी।
बता दें कि विधानसभा चुनाव से पहले यह सर्वे मैटराइज नाम की एजेंसी ने जी न्यूज के लिए किया है। ये ओपिनियन पोल 24 मई से 12 जून के बीच किया गया है। जिसके अनुसार 2023 विधानसभा चुनाव में एक बार फिर मप्र में भाजपा की सरकार बनना तय है। हालांकि कांग्रेस इस मुकाबले में भाजपा को कड़ी टक्कर देगी लेकिन सत्ता से दूर ही रहेगी। इस पोल के अनुसार मप्र में भारतीय जनता पार्टी को 45 फीसदी वोटों के साथ 119 से 129 के बीच सीटें मिल सकती हैं। वही कांग्रेस को 39 फीसदी वोटों के साथ 94 से 104 के बीच सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य दल एवं निर्दलीय 16 फीसदी वोट के साथ चार से नौ सीटें जीत सकते है।
क्षेत्रवार परिणाम -
वहीँ क्षेत्रवार मुकाबले की बात करें तो महाकौशल और ग्वालियर चंबल में कांग्रेस सत्तारूढ़ दल भाजपा को कड़ी टक्कर देती नजर आ रही है, वहीँ विंध्य क्षेत्र में एक बार फिर से बीजेपी को बड़ी लीड मिल सकती है। आइए जानते है क्या होंगे परिणाम -
महाकौशल में भाजपा आगे -
महाकौशल में कुल 49 सीटें है,जिसमें से भाजपा का 23 से 28 सीटें जीतने का अनुमान है। यहां कांग्रेस को 20 से 25 सीटें मिल सकती है।
ग्वालियर-चंबल में कड़ा मुकाबला -
ग्वालियर-चंबल संभाग में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। इस क्षेत्र में कुल 34 सीटें है, जिसमें से भाजपा 15 से 20 सीटें जीत सकती है, जबकि कांग्रेस को 12 से 17 सीटें मिलने का अनुमान है।
मालवा ट्राइबल -
मालवा ट्राइबल में भाजपा के पिछड़ने का अनुमान लगाया गया है। यहां कांग्रेस बड़ी बढ़त हासिल कर सकती है। 28 सीटों वाले इस क्षेत्र में कांग्रेस को 12 से 17 सीटें मिल सकती हैं। वहीँ भाजपा को 11 से 15 सीटें जीतने का अनुमान है।
मालवा उत्तर -
मालवा उत्तर में भाजपा को बढ़त का अनुमान है। यहां की कुल 63 सीटों में से भाजपा को 32 से 37 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीँ कांग्रेस को 24 से 29 सीटें मिल सकती हैं।
विंध्य क्षेत्र -
विंध्य क्षेत्र में एक बार फिर भाजपा सबसे बड़ी जीत दर्ज कर सकती है। 56 सीटों वाले इस क्षेत्र में भाजपा 31 से 36 सीटें जित सकती है, वहीं कांग्रेस को 19 से 24 सीटें मिलने का अनुमान है।