Cigarette Prices Increased: सिगरेट पीने वालों को बड़ा झटका, सरकार वसूलेगी सिगरेट पर मोटा टैक्स

Update: 2025-02-01 09:43 GMT
Cigarette Prices Increased

Cigarette Prices Increased

  • whatsapp icon

Cigarette Prices Increased : नई दिल्ली। सिगरेट पीने वालों को भारत सरकार ने बड़ा झटका दिया है। सरकार ने हाल ही में सिगरेट के टैक्स में बढ़ोत्तरी करने की घोषणा की है। इसके पीछे सरकार का उदेश्य तंबाकू सेवन को कम करने का है। वित्त मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, विभिन्न प्रकार की सिगरेटों पर उत्पाद शुल्क (Excise Duty) और जीएसटी (GST) में बढ़ोतरी की गई है। 

कौनसी कितनी महंगी हुई सिगरेट

65 मिमी तक लंबी (छोटी) सिगरेट पर 25% तक बढ़ाया गया है। इस सिगरेट पर पहले (रुपये प्रति 1000 सिगरेट) 2000 जो बढ़कर अब 2500 हो गया है। वहीं 65-75 मिमी (मध्यम) सिगरेट पर पहले 3300 (रुपये प्रति 1000 सिगरेट) से बढ़कर 4000 कर दिया गया है। इसमें 21.2% की बढ़ोतरी हुई है।

इसके अलावा 75-85 मिमी (लंबी) सिगरेट पर पहले का टैक्स 4500 (रुपये प्रति 1000 सिगरेट) था, जिसमें 15.5% बढ़ोतरी की गई। जो अब 5200 (रुपये प्रति 1000 सिगरेट) हो गया है। वहीं 85 मिमी से अधिक लंबी सिगरेट का पहले 5900 (रुपये प्रति 1000 सिगरेट) था जिसे बढ़ाकर 6800 कर दिया गया है। इसमें 15.2% तक की बढ़ोतरी हुई है। 

इस फैसले के पीछे का सरकार की मंशा देश को नशामुक्त बनाने की है। सरकार का मानना है कि, तम्बाकू उत्पादों पर टैक्स बढ़ाने से उसके दाम बढ़ेंगे और उसकी खपत में कटौती होगी। इससे स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और लोग धूम्रपान छोड़ने के लिए प्रेरित होंगे। इसके साथ ही एक स्वस्थ समाज बनेगा।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, धूम्रपान कैंसर, हृदय रोग और फेफड़ों की बीमारियों का मुख्य कारण है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) भी तंबाकू पर कर बढ़ाने की सिफारिश करता है ताकि लोगों की सेहत में सुधार हो सके। 


Tags:    

Similar News