Hurun India Under-35 list: हुरुन इंडिया अंडर-35 में ईशा अंबानी और परिता पारेख लिस्ट में सबसे कम उम्र की महिला, जानिए बाकी के बारे में

Hurun India Under-35 list: हुरुन इंडिया अंडर 35 की लिस्ट आ गई है। जिसमें उन लोगों के नाम शामिल है जिनकी उम्र 35 साल से कम है।

Update: 2024-09-26 15:36 GMT

Hurun India Under-35: हुरुन इंडिया अंडर 35 को लेकर 2024 की लिस्ट आ गई है। पहली आई लिस्ट में सबसे काम उम्र की महिलाओं के नाम शामिल है। जिसमें पहला नाम परिता पारेख का है। जो टीचिंग एंड लर्निंग प्लेटफॉर्म टॉडल की फाउंडर हैं। वहीँ दूसरा नाम ईशा अंबानी का है। ईशा रिलायंस रिटेल की नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और मुकेश अंबानी की बेटी हैं। दोनों की उम्र 32 साल की है। आपको बता दें कि हुरुन इंडिया की तरफ से ये लिस्ट आज यानी 26 सितंबर को ही जारी हुई है।

आकाश अंबानी, अलख पांडे का भी नाम शामिल

गुरुवार को जारी लिस्ट में फिजिक्स वाला के फाउंडर और टीचर अलख पांडे भी शामिल हैं। ​​​​​​वहीँ शेयरचैट के अंकुश सचदेवा और रिलायंस जियो के आकाश अंबानी को सबसे कम उम्र के इंडिविजुअल आंत्रप्रेन्योर के तौर पर शामिल किया गया है। लिस्ट में इनकी उम्र 31 साल है। हुरुन इंडिया की तरफ से जारी लिस्ट में जितने भी नाम शामिल किये गए है उनमें 82% आंत्रप्रेन्योर सेल्फमेड हैं।

35 की लिस्ट में सात महिलाएं

हुरुन इंडिया की जो लिस्ट आई है उसमें कुल 35 नाम दिए गए है। जिनमें से सात महिलाओं के हैं। और ये सात ऐसी आंत्रप्रेन्योर महिलाएं है जिनकी उम्र सबसे कम है। इस लिस्ट में महिलाओं की बात करें तो ट्राया हेल्थ की मालकिन 34 साल की सलोनी आनंद भी हैं। जो ट्राया हेयर केयर सेक्टर में बिजनेस करती है। वहीं मामा अर्थ की ओनर गजल अलघ का भी नाम लिस्ट में शामिल है। लिस्ट में अनेरी पटेल, अनीशा तिवारी और अंजलि मर्चेंट का नाम शामिल किया गया है।

सब की बिजनेस वैल्यूएशन 50 मिलियन डॉलर से भी ज्यादा

आपको बता दें कि हुरुन इंडिया की तरफ से आये लिस्ट में जिन भी लोगों का नाम शामिल किया गया है। उनके बिजनेस की वैल्यूएशन 50 मिलियन डॉलर से भी ज्यादा की है। इस लिस्ट में सबसे ज्यादा 29 लोग बेंगलुरु से हैं। वहीँ दूसरे नंबर पर मुंबई से 26 लोग है। इसमें भारत के स्टार्टअप सर्विस सेक्टर से जुड़े 59% आंत्रप्रेन्योर का नाम शामिल किया गया है।

Tags:    

Similar News