संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा -
"यह संसद के लिए बहुत गर्व की बात है कि आज बड़ी संख्या में महिलाएं लड़ाकू विमान उड़ा रही हैं, पुलिस में शामिल हो रही हैं और देश में कॉरपोरेट का नेतृत्व भी कर रही हैं...हमारी बेटियां ओलंपिक पदक जीतकर देश का नाम रोशन कर रही हैं।"
"हमारा लक्ष्य भारत को वैश्विक नवाचार शक्ति बनाना है...कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में भारत एआई मिशन की शुरुआत की गई है।"
"संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, "आज हमारे युवा स्टार्टअप से लेकर खेल और अंतरिक्ष तक हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रहे हैं...भारत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और तकनीक अपनाने के क्षेत्र में दुनिया को राह दिखा रहा है।"
Update: 2025-01-31 06:02 GMT