घोड़े जातिगत भेदभाव को कुचलते हुए सामाजिक समानता का भाव फैला रहे : सीएम डॉ. मोहन यादव
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा - पिछले साल 151 और इस साल 251, अब तक 676 लोगों का सामूहिक विवाह बागेश्वर धाम में कराया गया है। यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है। यहां 251 घोड़े भी लाए गए हैं। यह घोड़े जातिगत भेदभाव को कुचलते हुए सामाजिक समानता का भाव फैला रहे हैं। हमारे समाज में ऊँची - नीची जाति के आधार पर घोड़े पर चढ़ने को लेकर भी विवाद था। समारोह में दूल्हों को 251 घोड़ों पर चढ़ाकर उनका विवाह कराना, इस तरह के कार्यों से सामाजिक सौहार्दय का उदहारण मिलता है। मध्य प्रदेश सरकार की ओर से आपको बधाई। अब से दो दिन पहले भी यहां मैं आया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी यहीं थे। आज हमारे बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू यहां हैं। सरकार के निर्णय कितने दूरगामी हैं यह हमें आज पता चल रहा है।
Update: 2025-02-26 07:36 GMT