MP NEWS: CM मोहन यादव की घोषणा, भोपाल में बनेगा आचार्य विद्यासागर महाराज का 'स्मृति स्थल'

Update: 2025-02-06 08:52 GMT

Acharya Vidyasagar Maharaj Memorial will be built in Bhopal : भोपाल। आचार्य विद्यासागर महाराज का 'स्मृति स्थल' भोपाल में बेहतर स्थान बनाया जाएगा। यह घोषणा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरूवार 6 जनवरी को आयोजित आचार्य विद्यासागर महाराज के प्रथम समाधि स्मृति दिवस कार्यक्रम में कही है। इस अवसर पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने आचार्य विद्यासागर महाराज पर आधारित 25 किताबों का विमोचन किया।

सीएम मोहन ने कार्यक्रम में संबोधन देते हुए कहा कि आचार्य विद्यासागर महाराज जी के अंदर मानव सेवा रहा है, उसके चलते वो जीते जी देवता के रूप में हम सब के बीच विद्यमान हो गए. साथ ही इस कार्यक्रम में जैन संत ने आचार्य विद्यासागर की पुण्यतिथि को विशेष तिथि के रूप में बनाने की मांग की है। 

सीएम मोहन यादव ने मंच पर बैठे आचार्य प्रमाण सागर जी महाराज का पद प्रशालन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आचार्य विद्यासागर महाराज के जीवन को पर आधारित 25 किताबों का विमोचन करना था। जैन समाज के अध्यक्ष ने भोपाल की रानी कमलापति रेलवे स्टेशन को आचार्य विद्यासागर महाराज के नाम पर करने की मांग की है।

Tags:    

Similar News