CG NEWS: CM साय ने महिला स्व-सहायता को दी जिम्मेदारी, रायपुर की सड़कों पर महिलाये चलाएंगी ई-रिक्शा

Women Drive e-rickshaws in Raipur : रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को महिला स्व-सहायता समूह को एक जिम्मेदारी सौंपी है। जिसके तहत महिलाएं रोजगार के लिए ई-रिक्शा चलाएंगी। इससे उन्हें आर्थिक स्थिति मजबूत करने में मदद मिलेगी। ई-ऑटो परिवहन सेवा योजना से 40 महिलाओं को सीधे रोजगार मिलेगा और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। राजधानी की सड़कों पर अब ई-रिक्शा चलाती हुईं भी नजर आएगी। इसकी शुरुआत आज से हो गई है।
दरअसल , रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज 11 अप्रैल को CBD कॉम्प्लेक्स, नवा रायपुर पहुंचकर झरिया अल्काइन वाटर बॉटलिंग प्लांट का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने सार्वजनिक ई-ऑटो परिवहन सेवा की भी शुरुआत की है। बता दें कि यह ई-ऑटो परिवहन सेवा महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा संचालित किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार, ई-ऑटो पब्लिक ट्रांसपोर्ट सेवा नवा रायपुर में शुरू की गई है। यह योजना शहर के आवासीय क्षेत्रों, कार्यालयों, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट और जंगल सफारी को जोड़ेगी। यह सेवा 130 किलोमीटर के दायरे में संचालित होगी, जिससे नागरिकों को पर्यावरण अनुकूल और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना न केवल पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखकर बनाई गई है, बल्कि इससे महिला स्व-सहायता समूहों को रोजगार मिलेगा और उनकी आय में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य लैंड रूरल वुमन एम्पावरमेंट के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है।
मुख्यमंत्री द्वारा शुरू किए गए झरिया अल्काइन वाटर बॉटलिंग प्लांट का उद्देश्य नागरिकों को शुद्ध और स्वास्थ्यवर्धक पेयजल उपलब्ध कराना है। यह प्लांट रोजगार सृजन के साथ-साथ स्वच्छ भारत मिशन को भी मजबूती देगा।