Delhi Air Pollution: दिवाली से पहले और जहरीली हुई दिल्ली की हवा, बवाना में 380 पहुंचा AQI

Update: 2024-10-28 03:22 GMT

Delhi Air Pollution

Delhi Air Pollution : नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दिवाली से पहले ही हालात बिगड़ते नजर आ रहे हैं। दिल्ली की हवा दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है। सोमवार को ताजा आंकड़ों के अनुसार दिल्ली के बवाना की हवा सबसे खराब श्रेणी में हैं। यहां का AQI 380 तक पहुंच गया है।

कहां कितना है AQI

दिल्ली के सबसे ज्यादा प्रदूषित इलाकों में बवाना (380), जहांगीरपुरी (370), मुंडका (367), सोनिया बिहार (366), नेहरू नगर (362) और अशोक विहार (361) हैं। यहां एयर क्वालिटी इंडेक्स 350 के पार दर्ज किया गया यानी इन इलाकों में हवा की गुणवत्ता बेहद खतरनाक श्रेणी में है। दिल्ली में पीजीडीएवी कॉलेज के इलाके में एक्यूआई-05 दर्ज किया गया है, जो कि सबसे कम है। वहीं, यहाँ की हवा की गुणवत्ता अच्छी है। दिल्ली से सटे गाजियाबाद के सूर्य नगर में अधिकतम एक्यूआई 236 दर्ज किया गया है।

इन इलाकों में खतरनाक स्तर पर AQI

दिल्ली ओवरऑल- 330

नेहरू नगर- 359

आरके पुरम- 362

रोहिणी- 357

सोनिया विहार- 366

विवेक विहार- 356

वजीरपुर- 362

आनंद विहार- 358

अशोक विहार- 361

बवाना- 380

बुराड़ी- 364

जहांगीरपुरी- 370

मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम- 350

मुंडका- 367

नवाचार का इस्तेमाल कर प्रदूषण नियंत्रण करना चाहिए

दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट वंश ने बताया कि, दिल्ली में सांस लेना मुश्किल है। प्रदूषण लगातार बढ़ता जा रहा है। वाहन और औद्योगिक प्रदूषण समेत प्रदूषण बढ़ने के कई कारण हैं। प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए उचित व्यवस्था होनी चाहिए। सरकार को नई तकनीक और नवाचार का इस्तेमाल कर इस पर नियंत्रण करना चाहिए, न कि इसका राजनीतिकरण करना चाहिए। 

ऐसा रहेगा दिल्ली का मौसम

दिल्ली में सुबह-शाम हल्की सर्दी के बाद दिन में धूप खिली रहेगी। दिल्ली में सोमवार का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में 30-31 अक्टूबर के बाद तापमान में गिरावट होने की संभावना है। 

Tags:    

Similar News