Sukma Naxal Encounter: छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर नक्सली और जवानों की मुठभेड़, एक जवान घायल

Update: 2024-11-21 04:27 GMT
Naxal Encounter

CG Naxal Encounter

  • whatsapp icon

Encounter on Chhattisgarh-Odisha Border : सुकमा। छत्तीसगढ़ और ओडिशा की सीमा पर गुरूवार को फिर एक बड़ी मुठभेड़ शुरू हो गई है। यह मुठभेड़ तड़के सुबह हुई है। इस मुठभेड़ में अब तक एक जवान के घायल होने की खबर है। फिलहाल आगे की जानकारी के लिए जवानों के आने का इन्तजार किया जा रहा है। 

जानकारी के अनुसार सुकमा जिले के एर्राबोर क्षेत्र में मुठभेड़ हो रही है। मुठभेड़ में घायल ओडिशा पुलिस के जवान को मलकानगिरि के जिला अस्‍पताल में भर्ती किया गया है। मुठभेड़ में नक्‍सलियों को भी नुकसान होने की आशंका है। मुठभेड़ उड़ीसा के मल्कानगिरी जिले के जिनेलगुड़ा गांव के पास शबरी नदी के किनारे हुई। यह क्षेत्र नक्सल गतिविधियों के लिए जाना जाता है।

बताया जा रहा है कि, नक्सली ओडिशा से नदी पार कर छत्तीसगढ़ में घुसने की कोशिश कर रहे थे। इसकी जानकारी पुलिस बल को दी गई, जिसके बाद पुलिस के जवानों ने इलाके में सर्च अभियान शुरू किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जवान रात में ही बॉर्डर के पास चले गए और दोनों में मुठभेड़ शुरू हो गई।

एक दिन पहले फेंके थे पर्चे

बता दें कि, इससे पहले बीते दिन बुधवार 20 नवम्बर को नक्सल विरोधी अभियान से बौखलाए नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले की सडकों पर पर्चे फेंके थे। इसमें आरएसएस और बीजेपी वालों को सबक सिखाने की बात कही गई थी। वहीं एक बैनर पखांजूर थाना क्षेत्र अंतर्गत ऐसेबेड़ा-भिंगीडार मार्ग पर लगाया गया था जिसमें माइक्रो फाइनेंस कंपनी के खिलाफ आवाज बुलंद करने की बात कही थी। 

ये खबर भी पढ़ें : CG NEWS: RSS और बीजेपी को सबक सिखाएंगे, नक्सल विरोधी अभियान से बौखलाए माओवादियों ने फेंके पर्चे

Tags:    

Similar News