Gangster Encounter: गैंगस्टर अमन साव का एनकाउंटर, रायपुर से रांची ले जाते समय किया भागने का प्रयास

Update: 2025-03-11 05:33 GMT

Gangster Aman Sao Encounter 

Gangster Aman Saw Encounter : रायपुर। झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर अमन साव पुलिस एनकाउंटर में मारा गया है। यह घटना तब हुई जब रांची पुलिस अमन साव को रायपुर जेल से झारखंड लेकर जा रही थी। जैसे ही पुलिस काफिला रामगढ़ के पास पहुंचा, अमन गैंग के सदस्यों ने पुलिस काफिले पर बम से हमला कर दिया। इस हमले के दौरान अमन साव ने मौके का फायदा उठाकर पुलिस की इंसास राइफल लूट ली और भागने की कोशिश की।

पुलिस ने तुरंत उसका पीछा किया, लेकिन इस दौरान अमन के साथियों ने फिर से पुलिस पर हमला कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने अमन साव को मार गिराया, जबकि मुठभेड़ में एक पुलिस जवान घायल हो गया। पुलिस ने घायल जवान को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा है।

इस घटना के बाद से इलाके में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है, और पुलिस अमन गैंग के फरार सदस्यों की तलाश में जुट गई है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को पहले से यह आशंका थी कि अमन साव भाग सकता है, इसलिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया और जांच शुरू कर दी है।

अमन साव पर हत्या, लूट, रंगदारी और अन्य गंभीर अपराधों के कई मामले दर्ज थे। वह लंबे समय से पुलिस की निगाहों में था और उसकी गिरफ्तारी के लिए कई ऑपरेशन चलाए गए थे। हालांकि, वह हमेशा पुलिस से बचकर निकलने में सफल हो जाता था। अब पुलिस ने उसकी गैंग के बाकी फरार सदस्यों को पकड़ने के लिए कार्रवाई तेज कर दी है।  


Tags:    

Similar News