Janhvi Kapoor: जान्हवी कपूर ने खरीदी 2.50 करोड़ की लग्जरी कार, जानिए क्या है इसकी खासियत...

जान्हवी कपूर ने अभी हाल में खुद के लिए 2.50 करोड़ की कार खरीदी है। इस कार को अभी कुछ महीने पहले रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने भी खरीदी थी। जानिए क्या है इसके खास फीचर्स।

Update: 2024-08-18 13:29 GMT

जान्हवी कपूर फिल्मों के जरिये लगातार फैंस के दिल जीत रही है। एक्ट्रेस ने अपनी फ़िल्मी दुनिया का सफर 2018 में धड़क फिल्म से किया था। उसके बाद से वे लगातार एक के बाद एक फ़िल्में करती जा रही है। फिलहाल जान्हवी अपनी फिल्म देवरा के रिलीज की तैयारी में जुटी है। यह इनकी पहली तेलुगु फिल्म होगी। इससे पहले इस साल एक्ट्रेस की 'मिस्टर एंड मिसेज माही' और 'उलझन' जैसी फ़िल्में हमें देखने को मिली। जान्हवी ने देवरा फिल्म रिलीज से पहले खुद को एक लग्जरी कार गिफ्ट की है। जिसकी कीमत 2.50 करोड़ रूपए है।


टोयोटा लेक्सस है सबसे महँगी कार

अभी हाल ही में जान्हवी कपूर को अपनी लग्जरी कार टोयोटा लेक्सस के साथ देखा गया। जिसका कलर मेटालिक वाइन है। भारतीय बाजार में टोयोटा लेक्सस सबसे महँगी कारों में से एक मानी जाती है। इसकी कीमत 2.50 करोड़ रुपये के आस- पास की है। अगर इस कार की खासियत की बात करूं तो इसमें रिक्लाइनर सीट, सीट हीटर और एक मिनी रेफ्रिजरेटर मिलता है। इन सब के आलावा कार में हाई लेवल सेफ्टी में मिलती है। जून में इस कार को रणबीर और आलिया ने खरीदा था।

जान्हवी कपूर के कार का कलेक्शन

जान्हवी कपूर के पास कई सारी महंगी और लग्जरी गाड़ियां है। जिसकों देख कर लगता है कि उन्हें गाड़ियों का काफी शौक है। उनके गाड़ियों के कलेक्शन की बात करूं तो मर्सिडीज GLE 250D है जिसकी कीमत 67.15 लाख रूपए, BMW X5 है जिसकी कीमत 95.90 लाख है और एक्ट्रेस के पास मर्सिडीज बेंज एस-क्लास भी है जिसकी कीमत 1.62 करोड़ रूपए की है। जान्हवी कपूर के पर्सनल लाइफ की बात करूं तो वो शिखर पहाड़िया के साथ कई सालों से रिलेशनशिप में हैं।

Tags:    

Similar News