Mangey Khan Death: मांगणियार समाज के सबसे मशहूर वोकलिस्ट मांगे खान का हुआ निधन, 49 साल की उम्र में कहा अलविदा

Mangey Khan: राजस्थानी लोक गायक मांगे खान अब इस दुनिया में नहीं रहे। महज 49 साल की उम्र में उन्होंने हम सब को अलविदा कह दिया।

Update: 2024-09-11 18:24 GMT

Mangey Khan Death: राजस्थान के मशहूर लोकगायक मांगे खान का निधन हो गया। संगीत के क्षेत्र का एक चमकता हुआ सितारा अब हमारे बीच नहीं रहा। मांगे खान की उम्र महज 49 साल की थी। मांगे खान राजस्थान के मांगणियार समाज के सबसे मशहूर और टैलेंटेड वोकलिस्ट थे। आपको बता दें कि हाल ही में उनकी बायपास सर्जरी भी हुई थी। आपको बता दें कि मांगे खान का निधन 10 सितंबर को हुआ था। इस घटना के बाद मांगे खान के फैंस काफी दुखी नजर आ रहे है। मांगे खान के गाने लोगों को काफी ज्यादा पसंद थे। लोग इन्हे इनके अंदाज की वजह से काफी ज्यादा पसंद करते थे। 

मांगे खान के निधन से फैंस दुखी

10 सितंबर 2024 को राजस्थान के मशहूर लोकगायक इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए। वो आमरस रिकॉर्ड बैंड, बाड़मेर बॉयज के लीड वोकलिस्ट थे। लोग उन्हें प्यार से ‘मंगा’ बुलाते थे। वो मांगणियार समाज के सबसे मशहूर और टैलेंटेड वोकलिस्ट थे। लोग इनके गाने के अंदाज को काफी ज्यादा पसंद करते थे। इनके जाने से फैंस को काफी बड़ा झटका लगा है। और इनकी उम्र भी ज्यादा बड़ी नहीं हुई थी। इनके निधन के खबर के बाद से ही फैंस सोशल मीडिया पर लगातार अपनी नम आँखों से श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

कैसा रहा मांगे खान का काम

मांगे खान के करियर की बात करें तो उन्होंने अपने समय पर कई कंसर्ट, हाउसफुल शोज किए थे। उनकी आवाज मांगणियार म्यूजिक की डिमांड को पूरा करती थी। उनकी आवाज में वो पावर थी, जो दमदार होने के साथ स्वीट भी थी। सिंगर ने 20 देशों में 200 के करीब कंसर्ट किए थे। दुनिया के कई प्रतिष्ठित फेस्टिवल्स जैसे Roskilde, Clockenflap, OFFest, FMM Sines, Festival de la Citè, Ziro Music Festival, Winnipeg फोक फेस्टिवल,म्यूजिक मीटिंग, रिस्पेक्ट फेस्टिवल में उन्होंने परफॉर्म किया था। उनका ग्रुप MTV इंडिया के शो कोक स्टूडियो सीजन 3 में भी नजर आया था।

Tags:    

Similar News