Shivpuri EOW Raid: शिवपुरी में टीचर के घर EOW की रेड, आय से अधिक संपत्ति का आरोप

Update: 2025-02-05 09:11 GMT

EOW raids a teacher's house in Shivpuri,

Shivpuri EOW Raids : शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के भौंती गांव में 5 फरवरी को EOW की टीम ने एक शिक्षक के घर पर छापा मारा है। बताया जा रहा है कि, आय से अधिक संपत्ति के मामले में यह जांच की जा रही है। बताया जा रहा है सरकारी स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षक के खिलाफ शिकायते मिली थी।

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह EOW ग्वालियर के निरीक्षक जय सिंह यादव अपनी टीम के साथ शिक्षक सुरेश सिंह भदौरिया के घर पहुंचे थे। टीम द्वारा शिक्षक के बैंक खातों, संपत्ति के कागजात और अन्य वित्तीय लेन-देन के कागजात खंगाले जा रहे हैं। हालांकि अभी तक EOW की तरफ से कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक भिंड जिले के रहने वाले शिक्षक सुरेश सिंह भदौरिया कई साल पहले वह भौंती में आकर बस गए थे। सुरेश सिंह भदौरिया पिछोर के कद्दावर नेता केपी सिंह कक्काजू के करीबी माने जाते हैं। बताया जा रहा है कि, टीचर बनने के पहले सुरेश सिंह भदौरिया राशन की दुकान चलाते थे, फिर वे जमीन खरीदी का काम भी करने लगे थे।

बता दें सुरेश सिंह भदौरिया पर हरिजन एक्ट सहित आधा दर्जन से अधिक एफआईआर दर्ज हैं। सुरेश सिंह भदौरिया ने भौंती थाना की जमीन को अपना बता कर कब्जा कर लिया था। सुरेश सिंह ने कोर्ट में भी दावा किया था। हालांकि एक महीने पहले ही वह केस हार गए थे। अब प्रशासन कब्जे पर से अतिक्रमण हटाने की तैयारी में हैं।

Tags:    

Similar News