Bastar Pandum 2025: गृहमंत्री शाह आज बस्तर पंडुम में होंगे शामिल, विभागीय अधिकारियों और नक्सल अभियान की लेंगे रिपोर्ट

Amit Shah in Bastar Pandum 2025 : रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 4 अप्रैल 2025 को दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंच गए हैं। वे आज, 5 अप्रैल को बस्तर के दंतेवाड़ा जिले में होंगे, जहां वे बस्तर पंडुम महोत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे और मां दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन करेंगे। इसके अलावा, वे एंटी-नक्सल अभियान के ऑपरेशन कमांडरों के साथ संवाद करेंगे और रायपुर में विभागीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
बता दें कि, गृहमंत्री शाह 4 अप्रैल की रात 9:30 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, केंद्रीय राज्य मंत्री और अन्य भाजपा नेताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया। रात को उन्होंने नवा रायपुर के होटल मेफेयर में विश्राम किया।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का 5 अप्रैल का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
10:30 बजे: होटल मेफेयर, रायपुर से रवाना होंगे।
10:45 बजे: स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर पहुंचेंगे।
10:50 बजे: BSF विमान से जगदलपुर के लिए रवाना होंगे।
11:35 बजे: मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट, जगदलपुर पहुंचेंगे।
11:40 बजे: जगदलपुर से BSF हेलिकॉप्टर से रवाना होकर।
12:10 बजे: हेलिपैड पुलिस लाइन, कार्ती, दंतेवाड़ा पहुंचेंगे।
12:15 बजे: सड़क मार्ग से मां दंतेश्वरी मंदिर के लिए प्रस्थान।
12:20 बजे : मां दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन और पूजन।
12:50 बजे: सर्किट हाउस, दंतेवाड़ा पहुंचेंगे।
12:50 बजे से 01:20 बजे: सर्किट हाउस में दोपहर का भोजन।
01:25 बजे: सड़क मार्ग से हाई स्कूल ग्राउंड, दंतेवाड़ा के लिए प्रस्थान।
01:30 बजे से 02:50 बजे: बस्तर पंडुम महोत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे।
02:50 बजे: हाई स्कूल ग्राउंड से प्रस्थान।
03:00 बजे: पुलिस लाइन, कार्ती, दंतेवाड़ा पहुंचेंगे।
03:00 बजे से 03:30 बजे: एंटी-नक्सल अभियान के ऑपरेशन कमांडरों के साथ संवाद।
03:35 बजे: पुलिस लाइन, कार्ती से सड़क मार्ग से हेलिपैड के लिए प्रस्थान।
03:37 बजे: हेलिपैड पुलिस लाइन, कार्ती, दंतेवाड़ा पहुंचेंगे।
03:40 बजे: BSF हेलिकॉप्टर से जगदलपुर के लिए रवाना।
04:10 बजे: मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट, जगदलपुर पहुंचेंगे।
05:00 बजे: जगदलपुर से BSF विमान से रायपुर के लिए प्रस्थान।
05:20 बजे: होटल मेफेयर, रायपुर पहुंचेंगे।
05:20 बजे से 07:20 बजे: होटल मेफेयर में विभागीय समीक्षा बैठक।
07:50 बजे: BSF विमान से रायपुर एयरपोर्ट से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
बस्तर पंडुम और नक्सलवाद पर फोकस
बस्तर पंडुम महोत्सव छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आयोजित एक सांस्कृतिक उत्सव है, जो बस्तर के आदिवासी समुदाय की कला, संस्कृति, नृत्य, संगीत और व्यंजनों को प्रदर्शित करता है। यह आयोजन 12 मार्च से शुरू हुआ था और 1 से 3 अप्रैल तक दंतेवाड़ा में इसका समापन चरण आयोजित किया गया। अमित शाह इस समापन समारोह में शामिल होकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और आदिवासी समुदाय से भी संवाद करेंगे।
इसके अलावा, शाह का यह दौरा नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियानों की समीक्षा के लिए भी महत्वपूर्ण है। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद एक लंबे समय से चली आ रही समस्या है और केंद्र सरकार ने इसे मार्च 2026 तक पूरी तरह खत्म करने का लक्ष्य रखा है।
हाल के महीनों में बस्तर क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज किए गए हैं। 2025 में अब तक 130 से अधिक नक्सली मारे गए हैं, जिनमें से 110 से ज्यादा बस्तर संभाग में मुठभेड़ों में ढेर किए गए। इसके अलावा, 105 से अधिक नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया और 164 ने आत्मसमर्पण किया है। 29 मार्च को बस्तर में हुई दो मुठभेड़ों में 18 नक्सली मारे गए थे, जिसमें 11 महिलाएं शामिल थीं।