श्री रामलला की पूरी प्रतिमा की पहली तस्वीर आई सामने, मंद-मंद मुस्कान से मोहा भक्तों का मन, जानिए खासियत

इस मूर्ति को मैसूर स्थित मूर्तिकार अरुण योगीराज ने तैयार किया है। इसकी ऊंचाई करीब 51 इंच और वजन 150 किलोग्राम है।;

Update: 2024-01-19 12:21 GMT
श्री रामलला की पूरी प्रतिमा की पहली तस्वीर आई सामने, मंद-मंद मुस्कान से मोहा भक्तों का मन, जानिए खासियत
  • whatsapp icon

अयोध्या। अयोध्या में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा से पहले राममंदिर के गर्भगृह में रखी गई श्रीरामलला की मूर्ति की पहली पूरी तस्वीर सामने आई है।काले पत्थर से निर्मित रामलला की प्रतिमा में भगवान का बालस्वरूप की झलक दिखाई दे रही है।  रामलला की जो तस्वीर सामने आई है, वह गर्भगृह में रामलला के विराजमान होने से पहले की है। मंदिर में विराजमान रामलला की कपड़े से आंखें ढंंकी हैं। अनुष्ठान पूरा होने के बाद 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी।


जानकारी के अनुसार , इस मूर्ति को मैसूर स्थित मूर्तिकार अरुण योगीराज ने तैयार किया है। इसकी ऊंचाई करीब 51 इंच और वजन 150 किलोग्राम है। योगीराज ने इसे एक ही पत्थर से बनाया है। यानी, पत्थर को कहीं जोड़ा नहीं गया है।

प्रतिमा की खासियत- 


  • रामलला की प्रतिमा एक ही काले रंग के पत्थर से बनी है, इसमें कोई जोड़ नहीं है। 
  • रामलला की प्रतिमा कमलासन पर विराजमान है।  
  • रामलला के शीश के ऊपर स्वस्तिक, चक्र, गदा और सूर्य भगवान स्थित है। 
  • रामलला की प्रतिमा दे स्टेण्ड के दोनों और भगवान के 10 अवतार को उकेरा गया है।  
  • रामलला के चरणों की तरफ एक ओर हनुमान जी और दूसरी ओर गरुड़ जी को बनाया गया है।  
Tags:    

Similar News