हरियाणा: कुरुक्षेत्र में महायज्ञ के दौरान चली गोली, खाने को लेकर हुआ विवाद, मची अफरा तफरी

हरियाणा। कुरुक्षेत्र में चल रहे 1008 कुंडिया महायज्ञ में गोली चलने की बात सामने आई है। गोली चलने के बाद आस - पास अफरा तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि, एक पंडित आशीष कुमार को गोली लागी जिसके कारण वो घायल हो गया। विवाद खाने को लकेर हुआ था जिसके बाद सुरक्षाकर्मी ने गोली चला दी।
गोली चलने से आसपास हड़कंप का माहौल है। कई ब्राह्मणों के सिर में गंभीर चोट लगी है। इन्हें गंभीर हालत में कुरुक्षेत्र के सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है। गुस्साए ब्राह्मणों ने कुरुक्षेत्र कैथल मार्ग पर जाम लगा दिया है।
बताया जा रहा है कि, विवाद पुराना खाना परोसने को लेकर हुआ था। फायरिंग के बाद अफरा - तफरी मच गई। इसके बाद लोगों ने कुरुक्षेत्र - कैथल रोड जाम कर दिया। लोगों की बढ़ती संख्या देख पुलिस ने मोर्चा संभाला। सभी से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए पुलिस ने लोगों को लौट जाने के लिए कहा। फिलहाल क्षेत्र में माहौल तनाव पूर्ण बना हुआ।
बता दें कि, कुरुक्षेत्र जा यह महायज्ञ 18 मार्च से शुरू हुआ था। 27 मार्च को इस यज्ञ की समाप्ति होगी। इस यज्ञ के लिए 1008 कुण्डलीय यज्ञशाला बनाई गई है। इस महायज्ञ में हर दिन 100000 (एक लाख) आहूतियां डाली जा रहीं हैं। इस महायज्ञ में अब तक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली समेत सीएम की पत्नी सुमन सैनी शामिल हो चुकी हैं।