Ratan Tata Love Life: रतन टाटा का इस बॉलीवुड एक्ट्रेस पर आ गया था दिल, जानिए क्यों नहीं हो पाई दोनों की शादी

Ratan Tata Love Life: रतन टाटा के प्रेम कहानियों के बारे ने कई किस्से सुनने को मिलते है। जिसमें से यह बेहद खास है।

Update: 2024-10-07 17:53 GMT

Ratan Tata Love Life: रतन टाटा भारत के सबसे सर्वश्रेष्ठ उद्योगपतियों में से एक हैं। जिनकी सादगी, नैतिक मूल्यों और नेतृत्व कौशल ने उन्हें दुनिया भर में पहचान दिलाई। रतन टाटा के सक्सेस के किस्से जितने ज्यादा चर्चित है उतने ही उनकी लव लाइफ की बातें भी चर्चित है। रतन टाटा का नाम ऐसी ही एक बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ जुड़ा है। जिनका नाम है सिमी ग्रेवाल। रतन टाटा और सिमी ग्रेवाल की प्रेम कहानी को लेकर समय-समय पर कई अटकलें लगाई जाती रही हैं, लेकिन यह एक ऐसी कहानी है, जिसे लेकर दोनों ने कभी खुलकर बात नहीं की।

रतन टाटा और सिमी ग्रेवाल की प्रेम कहानी

रतन टाटा और सिमी ग्रेवाल की लव स्टोरी की शुरुआत 1970 में हुई थी। दोनों को लेकर ऐसी बातें कही जाती है कि उस समय दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब आ गए थे और उनके बीच एक गहरा संबंध बना था। उस दौरान रतन टाटा और सिमी ग्रेवाल को कई सार्वजनिक स्थानों पर एक साथ भी देखा गया था। जिससे उनके प्रेम संबंध की खबरें तेज़ी से फैलने लगीं। दोनों ही अपने-अपने क्षेत्र में बेहद सफल और सम्मानित व्यक्ति थे, लेकिन उन्होंने कभी इस रिश्ते को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार नहीं किया।


सिमी ग्रेवाल और रतन टाटा की शादी

रतन टाटा और सिमी ग्रेवाल के शादी को लेकर की अगर बात करें तो ऐसा कहा जाता है कि दोनों के बीच शादी की भी काफी ज्यादा संभावनाएँ थीं। रतन टाटा ने अपनी कई इंटरव्यू में इस बात का ज़िक्र किया है कि उन्होंने अपनी ज़िंदगी में चार बार शादी करने के बारे में सोचा था, लेकिन हर बार कुछ परिस्थितियों के कारण वह कदम पीछे हट गए। सिमी ग्रेवाल के साथ उनका रिश्ता भी उन संभावनाओं में से एक था, लेकिन यह रिश्ता शादी तक नहीं पहुंचा।

रतन टाटा और सिमी ग्रेवाल की लव अफेयर की चर्चा तो काफी ज्यादा रही है। दोनों ने अपने रिश्ते को जितना हो सके, निजी रखा और इसके बारे में ज्यादा बात नहीं की। और बाद में कुछ ऐसा हुआ जिसकी वजह से उनकी लव स्टोरी शादी तक नहीं पहुंच सकी। लेकिन आज भी जब रतन टाटा की शादी या लव स्टोरी की बात आती है तो सिमी ग्रेवाल के साथ उनका नाम जरूर जुड़ता है। 

Tags:    

Similar News