जम्मू कश्मीर: श्रीनगर संडे मार्केट में आतंकवादियों ने किया ग्रेनेड से हमला, कई लोग घायल

Update: 2024-11-03 09:28 GMT
श्रीनगर संडे मार्केट में आतंकवादियों ने किया ग्रेनेड से हमला, कई लोग घायल

श्रीनगर में टीआरसी पर आतंकवादियों ने किया ग्रेनेड से हमला

  • whatsapp icon

जम्मू-कश्मीर। श्रीनगर में रविवार बाजार स्थित टीआरसी पर आतंकवादियों ने ग्रेनेड फेंका। इस हमले में कई लोग घायल हुए हैं। यह हमला उस समय हुआ जब रविवार को बाजार लगा था। इस हमले में 8 से 10 लोगों के घायल होने के सूचना मिली है। हमले की जानकारी मिलते हुए सेना और जम्मू - कश्मीर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, आतंकियों ने टीआरएस के पास सुरक्षा बल के वाहन पर ग्रेनेड फेंका था। यह ग्रेनेड सड़क पर गिरा और ब्लास्ट हो गया। पूरे क्षेत्र को पुलिस और सुरक्षा बल के जवानों द्वारा घेर लिया गया है। घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है। इस हमले में कितने लोग घायल हुए हैं इसकी आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

इस आतंकी घटना पर जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह ने कहा कि, 'पिछले कुछ दिनों से घाटी के कुछ हिस्सों में हमले और मुठभेड़ की ख़बरें छाई हुई हैं। श्रीनगर के 'संडे मार्केट' में निर्दोष खरीदारों पर ग्रेनेड हमले की आज की खबर बेहद परेशान करने वाली है। निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाने का कोई औचित्य नहीं हो सकता। सुरक्षा तंत्र को हमलों की इस तेजी को जल्द से जल्द ख़त्म करने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए ताकि लोग बिना किसी डर के अपना जीवन जी सकें।'

Tags:    

Similar News