Sukma Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 41 लाख इनामी समेत 3 नक्सली ढेर

Update: 2024-09-25 07:51 GMT

Chhattisgarh Maharashtra Border Encounter: नारायणपुर। छत्तीसगढ़- महाराष्ट्र बॉर्डर पर 41 लाख के इनामी नक्सली समेत तीन नक्सली पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए हैं। इसमें एक महिला नक्सली भी शामिल है। एक नक्सली की पहचान DKSZC मेंबर रुपेश और दूसरे की DVCM जगदीश के रूप में हुई है जबकि महिला नक्सली की पहचान अभी पता नहीं चल सकी है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार को पुलिस को अबूझमाड़ के जंगलों में भारी संख्या में नक्सली मौजूद होने की सूचना मिली थी। इस पर सुरक्षा बल के जवानों ने जंगलों में सर्च अभियान के लिए पुलिस की टीम को भेजा था। बताया जा रहा है कि मंगलवार को पुलिस के जवान नक्सलियों के ठिकाने पर पहुंच गए थे। इसके बाद नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी थी। जबावी कार्रवाई में जवानों ने तीन नक्सलियों को ढेर किया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि DKSZC मेंबर रुपेश पर 25 लाख और DVCM जगदीश पर 16 लाख का इनाम घोषित था। रुपेश महाराष्ट्र के गढ़चिरौली और जगदीश MP का रहने वाला था। इन दोनों पर कुल 41 लाख रुपए का इनाम था। पुलिस मृत महिला नक्सली की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है।

ये हथियार बरामद

जवानों ने 3 नक्सलियों के शवों के साथ ही 1 AK-47, 1 इंसास राइफल, 1 SLR और 1 नग 12 बोर बंदूक बरामद किया है। इसके अलावा भारी मात्रा में दैनिक उपयोग के सामान और विस्फोटक बरामद किए गए हैं। गौरतलब है कि जनवरी से सितंबर तक बस्तर में एनकाउंटर की बात करें तो अब तक कुल 157 नक्सली मारे गए हैं। 663 की गिरफ्तारी और 656 ने सरेंडर किया है। इन सभी पर लाखों रुपए का इनाम था।

Tags:    

Similar News