Horoscope Today: मेष और कर्क राशि के लोगों को होगी परेशानी, यहां पढ़िए सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

Update: 2024-08-30 00:30 GMT

Rashifal 30 August 2024: आज यानी 30 अगस्त को शुक्रवार का दिन है। हिंदू धर्म के अनुसार ये दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन भक्त उनकी पूजा पाठ करते हैं। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का दैनिक राशिफल...

मेष राशि(Aries)

आज यानी शुक्रवार 30 अगस्त को मेष राशि वालों को साझेदारी में काम करना होगा इससे आपका फायदा होगा। बिजनेस पार्टनर से बातचीत करनी पड़ सकती है। काम में दिक्कत आने पर मन परेशान हो सकता है। आपकी आय के स्त्रोत बढ़ेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में जा सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus)

बात करें वृषभ राशि वाले लोगों की तो आज यानी 30 अगस्त शुक्रवार का दिन उनके लिए भाग दौड़ भरा रहने वाला है। किसी अनजान व्यक्ति पर भूलकर भी भरोसा न करें अन्यथा नुकसान हो सकता है। कोई बीमारी लंबे समय से परेशान कर रही है तो डॉक्टर से चेक करा लें अन्यथा बड़ी परेशानी हो सकती है। किसी से पैसे उधार लेने से पहले सोच विचार कर लें।

मिथुन राशि (Gemini)

30 अगस्त यानी शुक्रवार का दिन मिथुन जातक वाले लोगों के लिए उतार चढ़ाव भरा रहने वाला है। आपके घर में कोई विशेष कार्यक्रम का आयोजन होगा। कोई पूराना कर्ज चुकाने में कामयाबी मिलेगी। बिजनेस को लेकर कोई महत्वपूर्ण कदम उठाएंगे तो फायदा होगा। दाम्पत्य जीवन में सब ठीक चलेगा।

कर्क राशि (Cancer)

30 अगस्त यानी शुक्रवार का दिन कर्क राशि वालों के लिए खुशनुमा रहने वाला है। परिवार के साथ - साथ समाज में भी मान सम्मान बढ़ेगा। पार्टनरशिप में किसी काम को करने से बचना होगा अन्यथा नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं उभर सकती हैं। जीवनसाथी को उपहार देंगे रिश्ता को मजबूती मिलेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई - लिखाई में ध्यान देना होगा।

सिंह राशि (Leo)

आज यानी शुक्रवार को सिंह राशि वाले लोगों को वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा। पैतृक संपत्ति से संबंधित वाद विवाद बढ़ सकता है हालांकि अंत में फैसला आपके पक्ष में होगा। अपने विरोधियों से बचकर रहें आज कोई बड़ा षड़यत्र रच सकते हैं। धन संबंधी समस्याएं खत्म होंगी।

कन्या राशि (Virgo)

आज यानी 30 अगस्त शुक्रवार के दिन कन्या राशि के लोगों को वाद विवाद से दूर रहना होगा। आर्थिक हानि होने पर मानसिक तनाव हावी हो सकता है। व्यापार और व्यवसाय में संभल कर निवेश करें अन्यथा नुकसान हो सकता है। योजना बनाकर आगे बढ़ें तो अच्छा होगा। दाम्पत्य जीवन में खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

तुला राशि(Libra)

बात करें तुला राशि की तो आज यानी शुक्रवार का दिन उनके लिए खास रहने वाला है। आपका कोई पुराना मित्र आपसे मिलने आ सकता है। वाहन या फिर मकान की खरीददारी कर सकते हैं। किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। जिन लोगों की शादी नहीं हुई है उनके जीवन में किसी खास व्यक्ति की एंट्री हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों के लिए 30 अगस्त यानी शुक्रवार का दिन ठीक - ठाक रहने वाला है। कुछ विशेष व्यक्तियों से मुलाकात हो सकती है। खासकर कानूनी मामले को लेकर सचेत रहने की आवश्यकता है। ऑफिस में टीम वर्क की तरह काम होगा जिससे फायदा होगा। जीवनसाथी किसी बात को लेकर नाराज हो सकते या सकती हैं।

धनु राशि (Sagittarius)

आज यानी शुक्रवार 30 अगस्त को धनु राशि वाले लोगों का कोई सपना पूरा हो सकता है। लंबे समय से जिस चीज के लिए तरह रहे थे मिल सकती है। पुराने लोगों से मुलाकात होगी। मान सम्मान में वृध्दि होगी। युवा जातकों को प्रतियोगी परीक्षा में सफालता मिल सकती है।

मकर राशि (Capricorn)

12 राशि में से एक मकर राशि भी जिनका आज यानी शुक्रवार का दिन भाग दौड़ भरा रहने वाला है। काम में किसी प्रकार की समस्या आने से मन चितिंत रहेगा। बिजनेस में बदलाव आपके लिए फायदेमंद रहेगा। नौकरी पेशा से जुडे़ लोग आज सवधान रहें।

कुंभ राशि (Aquarius)

आज यानी 30 अगस्त शुक्रवार का दिन कुंभ राशि वालों के लिए खास रहने वाला है। किसी व्यक्ति से वाद - विवाद में पड़ेंगे तो नुकसान होगा। वाहनों का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें अन्यथा कुछ गलत हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में खुशियां आएंगी।

मीन राशि(Pisces)

जिन लोगों की मीन राशि है उन्हें 30 अगस्त अर्थात शुक्रवार के दिन नए काम की शुरूआत प्लानिंग के तहत करनी होगी। परिवार का माहौल खुशियों से भरा रहेगा। आसपास के लोग किसी बात को लेकर आपसे नाराज हो सकते हैं। मौसम संबंधी बीमारी हो तो डॉक्टरी सलाह अवश्य लें। नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना है।

Tags:    

Similar News