भारतीय क्रिकेट को मिला खतरनाक ओपनर बल्‍लेबाज, जानिए अभिषेक शर्मा की पूरी क्रिकेट जर्नी...

Zimbabwe के खिलाफ 23 वर्षीय अभिषेक शर्मा ने रविवार को अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक पूरा कर यह साबित कर दिया कि भारतीय क्रिकेट का भविष्‍य सही हा‍थों में है। अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक पूरा करते हुए 8 छक्के लगाए।;

Update: 2024-07-08 10:19 GMT
भारतीय क्रिकेट को मिला खतरनाक ओपनर बल्‍लेबाज, जानिए अभिषेक शर्मा की पूरी क्रिकेट जर्नी...
  • whatsapp icon

बदलते दौर के साथ के क्रिकेट भी बदल रही है और भारत को नए खिलाड़ी मिल रहे हैं। T20 World Cup 2024 जीतने के बाद भारतीय के कप्‍तान रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टी20 फॉर्मेट से अलविदा कह दिया, इसके बाद भारतीय क्रिकेट फैन्‍स की नजर थी भारत के नए ओपनर्स पर‍।

Zimbabwe के खिलाफ 23 वर्षीय अभिषेक शर्मा ने रविवार को अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक पूरा कर यह साबित कर दिया कि भारतीय क्रिकेट का भविष्‍य सही हा‍थों में है। अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक पूरा करते हुए 8 छक्के लगाए।

आइए बात करते हैं अभिषेक शर्मा की क्रिकेट जर्नी के बारे...

अभिषेक शर्मा की क्रिकेट में शुरूआत

4 सितंबर 2000 को पंजाब के अमृतसर में जन्‍में अभिषेक शर्मा को क्रिकेट विरासत में मिली। उनके पिता, राज कुमार शर्मा, एक क्रिकेट कोच और पूर्व क्रिकेटर हैं, जिन्होंने अभिषेक को क्रिकेट की बारीकियाँ सिखाईं और खेल के प्रति उनका जुनून बढ़ाया।

अभिषेक शर्मा ने अपने घरेलू क्रिकेट करियर की शुरुआत पंजाब की टीम से की। उन्होंने 2017 में पंजाब के लिए रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया। अपने पहले ही मैच में उन्होंने अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी से प्रभावित किया। इसके बाद उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जैसे प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट्स में भी शानदार प्रदर्शन किया।

अंडर-19 क्रिकेट और विश्व कप

अभिषेक ने 2016 में भारत की अंडर-19 टीम की कप्तानी की और टीम को एशिया कप खिताब जिताया। 2018 में, वे अंडर-19 विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा बने और अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिससे भारत ने विश्व कप जीता।

अभिषेक शर्मा का IPLकरियर

2018 में, अभिषेक शर्मा को दिल्ली डेयरडेविल्स ने IPL नीलामी में खरीदा। उन्होंने अपने डेब्यू मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 19 गेंदों में 46 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और चार छक्के शामिल थे। उनके इस प्रदर्शन ने उन्हें रातोंरात चर्चा में ला दिया।

IPL में अभिषेक शर्मा पर सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलते हैं और एक खतरनाक ओपनर बल्‍लेबाज के तौर पर उन्‍होनें अपनी पहचान बनाई है।

युवराज सिंह से मिली ट्रैनिंग


अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह से ट्रेनिंग ली है। अभिषेक शर्मा को अपने करियर के शुरुआती दिनों में युवराज सिंह से काफी प्रेरणा और मार्गदर्शन मिला। पंजाब से होने के कारण अभिषेक को युवराज सिंह जैसे दिग्गज खिलाड़ी से सीखने का अवसर मिला।

युवराज सिंह, जो स्वयं एक महान ऑलराउंडर रहे हैं, ने अभिषेक की बल्लेबाजी और गेंदबाजी में सुधार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अभिषेक ने कई मौकों पर बताया है कि युवराज सिंह ने उन्हें मानसिकता, तकनीक और खेल की रणनीतियों के बारे में सिखाया।

युवराज सिंह का अनुभव और ज्ञान अभिषेक शर्मा के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हुआ है, जिससे उन्होंने अपने खेल में निरंतर सुधार किया है और उच्च स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

सुरक्षित हाथों में भारतीय क्रिकेट का भविष्‍य

Zimbabwe के खिलाफ अभिषेक शर्मा की शतकीय पारी ने यह साबित कर दिया कि भारतीय क्रिकेट का भविष्‍य सुरक्षित हाथों में है। ना सिर्फ अभिषेक शर्मा बल्कि शुभमान गिल, यशस्‍वी जयसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ जैसे युवा प्‍लेयर अब भारतीय टी20 क्रिकेट की कमान संभालेंगे। 

Tags:    

Similar News