Akhilesh Yadav Birthday: सत्ताईस का सत्ताधीश, पोस्टरों में नए अंदाज में दी गई अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई

Update: 2024-10-23 04:24 GMT

सत्ताईस का सत्ताधीश, पोस्टरों में नए अवतार में दिखे अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav Birthday : उत्तरप्रदेश। इन दिनों देश भर में अलग अलग तरह के पोस्टर चर्चा में है। ऐसा ही एक पोस्टर बुधवार को उत्तरप्रदेश में देखा गया। इस पोस्टर के जरिए सपा नेता ने अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई दी है। पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल है और अब चर्चा का विषय बन गया है। इस पोस्टर में अखिलेश यादव को "सत्ताईस का सत्ताधीश बताया गया है।"

जानकारी के अनुसार अखिलेश के जन्मदिन पर सपा नेता जयराम पांडे ने होर्डिंग लगवाई है। सपा कार्यालय के बाहर लगी होर्डिंग चर्चा का विषय बन गई है। अखिलेश यादव के जन्मदिन पर शहर भर में होर्डिंग लगाई गई है। आज सपा प्रमुख अखिलेश यादव का वास्तविक जन्मदिन है।

अखिलेश यादव के लिए लगाए गए पोस्टर में लिखा गया है कि, "24 में बरसा जनता का आशीष, दीवारों पर लिखा है कौन होगा 'सत्ताईस का सत्ताधीश'...त्वं जीव शतं वर्धमानः। जीवनं तव भवतु सार्थकम् ।। इति सर्वदा मुदं प्रार्थयामहे। जन्मदिवसस्य अभिनन्दनानि ।।" जिसका मतलब है "आप जीवन के 100 वर्षों तक जीवित रहें और आपका जीवन सफल और अर्थपूर्ण हो। हमेशा आपको खुशी मिले और आपका जन्मदिन शुभ हो।"

बता दें कि, यह पहली बार नहीं है जब अखिलेश यादव के लिए लगाए गए पोस्टर चर्चा का विषय बने हैं। इसके पहले सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव को देश का भावी प्रधानमंत्री बताया था। वहीं अखिलेश यादव की पत्नी डिम्पल यादव को उत्तरप्रदेश की भावी मुख्यमंत्री।

Tags:    

Similar News