Anant Radhika Ambani Wedding: राधिका के द्वारे पहुंची अनंत की बारात, बाराती बन जमकर थिरके सेलेब्स

शादी के लिए अनंत की बारात अंबानी के मुंबई स्थित निवास एंटीलिया से निकलकर जियो वर्ल्ड सेंटर पहुंची। जहां पर शादी में बारात में बॉलीवुड सेलेब्स बाराती बनकर जमकर थिरक रहे हैं।

Update: 2024-07-12 14:23 GMT

Anant Radhika Ambani Wedding: मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी आज राधिका मर्चेंट के साथ होने जा रही है। जिसे लेकर शादी के लिए अनंत की बारात अंबानी के मुंबई स्थित निवास एंटीलिया से निकलकर जियो वर्ल्ड सेंटर पहुंची। जहां पर शादी में बारात में बॉलीवुड सेलेब्स बाराती बनकर जमकर थिरक रहे हैं।

अनंत के साफा बांधने की हुई रस्म

जियो वर्ल्ड सेंटर के अंदर पहुंची बारात में दूल्हे राजा अनंत अंबानी के साफा बांधने की रस्म सबसे पहले हुई है। अब 'मिलनी' की रस्म होगी। ‘मिलनी' की रस्म के बाद रात 8 बजे वरमाला होगी। वहीं लग्न, सात फेरे और सिंदूर दान की रस्म रात 9.30 बजे से शुरू होंगी।




इन सेलेब्स ने बारात में बांधा समां 

दूल्हे राजा अनंत अंबानी के साथ रेसलर जॉन सीना, रणवीर सिंह, संजय दत्त, जान्हवी कपूर और अर्जुन कपूर ने खूब डांस किया। बेटे की शादी में मां नीता अंबानी ने भी डांस किया।

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा समेत ये सेलेब्स पहुंचे शादी में

आपको बताते चलें कि, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस पति निक जोनस के साथ अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की शादी में शामिल होने मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर पहुंचीं।अभिनेत्री माधुरी दीक्षित अपने परिवार संग अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की शादी में शामिल होने मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर पहुंचीं।


Tags:    

Similar News