महाराष्ट्र में बयान पर विवाद: अरविंद सावंत ने मीडिया के सामने शाइना एनसी को कहा माल, BJP लीडर दर्ज कराएंगी FIR

Update: 2024-11-01 09:50 GMT
अरविंद सावंत ने मीडिया के सामने शाइना एनसी को कहा माल, BJP लीडर दर्ज कराएंगी FIR
  • whatsapp icon

Arvind Sawant Controversial Statement : मुंबई। शिवसेना यूबीटी नेता और मुंबई दक्षिण के सांसद अरविंद सावंत ने हाल ही में शिवसेना में शामिल हुई शाइना एनसी पर टिप्पणी करके विवाद खड़ा कर दिया। एक वीडियो में सावंत ने मीडिया को संबोधित करते हुए शाइना को 'माल' कह दिया। इस टिप्पणी के दौरान कांग्रेस नेता और मुंबादेवी विधायक अमीन पटेल सावंत के साथ खड़े थे। इस कमेंट पर BJP लीडर शाइना एनसी ने आपत्ति जताई है और अरविंद सावंत के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाने की बात कही है।

इम्पोर्टेड माल नहीं होता स्वीकार  

वीडियो में अरविंद सावंत कहते है कि, इम्पोर्टेड नहीं चलता यहाँ, इम्पोर्टेड माल नहीं चलता हमारे यहाँ ओरिजिनल माल चलता है, जिसका अर्थ है, इम्पोर्टेड यहाँ स्वीकार नहीं किया जाता। यहाँ ओरिजिनल सामान स्वीकार किया जाता है, हमारा सामान ओरिजिनल है।

महिला को 'माल' कहने के परिणाम भुगतने होंगे

शाइना एनसी ने कहा कि, इससे अरविंद सावंत और उनकी पार्टी की मानसिकता का पता चलता है। क्या वह मुंबादेवी की हर महिला को 'माल' मानते हैं? वह महिलाओं के प्रति कोई सम्मान नहीं दिखाते हैं, राजनीति में एक सक्षम महिला का वर्णन करने के लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं। अब उन्हें एक महिला को 'माल' कहने के परिणाम भुगतने होंगे। चाहे मैं आगे कोई कार्रवाई करूं या नहीं, जनता यह सुनिश्चित करेगी कि उन्हें इसके परिणाम भुगतने पड़ें।


Tags:    

Similar News