Bahraich News: बहराइच में बवाल, पैगम्बर पर अपमानजनक टिप्पणी के खिलाफ मुस्लिम समुदाय के सैकड़ों लोग सड़क पर

Update: 2024-10-07 17:09 GMT

Bahraich News : उत्तरप्रदेश। बहराइच में सोमवार देर शाम मुस्लिम समुदाय के सैकड़ों लोग सड़कों पर उतरे। आरोप है कि, पैगम्बर मोहम्मद पर दूसरे समुदाय के युवक ने विवादित टिप्पणी की है। सैकड़ों लोगों ने सड़क पर उतर के विवादित नारे लगाए और पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

पुलिस ने भीड़ को रोकने का प्रयास किया तो विवादित नारे लगाए गए। जब बात कंट्रोल के बाहर हो गई तो पुलिस को लाठचार्ज करनी पड़ी। बताया गया है कि, एक युवक ने फेसबुक पर पैगम्बर मोहम्मद को लेकर पोस्ट किया था। पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद लोगों ने सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।

यह मामला नानपारा कस्बे का है। दो अलग - अलग समुदाय के युवक सोशल मीडिया पर बात कर रहे थे। इसी दौरान दोनों में विवाद हुआ और दूसरे समुदाय के युवक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। इस पोस्ट के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग "सिर तन से जुदा" (Sir Tan Se Juda) के नारे लागाते भी दिखाई दिए। हंगामा इतना बढ़ गया कि,. पुलिस को बल का प्रयोग करना पड़ा।

पुलिस द्वारा कहा गया है कि, इस मामले में लोगों से अफवाह न फैलाने की अपील की गई है। माहौल बिगाड़ने की साजिश करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

Tags:    

Similar News