Al Qaeda Module: अलकायदा के बड़े मॉड्यूल का भांडाफोड़, कई राज्यों में छोपमारी, हथियार समेत संदिग्ध गिरफ्तार

Update: 2024-08-22 04:22 GMT

Al Qaeda Module

Al Qaeda Module : रांची। अलकायदा से जुड़े लोगों के खिलाफ एंटी टेरर स्क्वाड एक्शन में है। झारखंड में ATS द्वारा 14 स्थानों पर छापेमारी जारी है। सूत्रों के अनुसार अलकायदा से जुड़े कुछ संदिध लोगों को ATS ने गिरफ्तार भी किया है। रांची, हजारीबाग और लोहरदगा में ATS एक्शन जारी है। झारखंड के अलावा दिल्ली, राजस्थान और उत्तरप्रदेश में भी पुलिस द्वारा दबिश दी गई है।

छापेमारी में एक अलकायदा के बड़े आतंकी मॉड्यूल का भांडाफोड़ हुआ है। झारखंड के रांची से इस मॉड्यूल को लीड करने वाला संदिग्ध गिरफ्तार हुआ है। इसकी पहचान इश्तियाक के रूप में हुई है। इश्तियाक, भारत में गंभीर आतंकी घटनाओं को अंजाम देने की योजना बना रहा था।

राजस्थान के भिवाड़ी से भी स्पेशल सेल ने 6 संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन सभी का लिंक इस अलकायदा टेरर मॉड्यूल से था। सूत्रों के अनुसार ये सभी हथियार चलाने का प्रशिक्षण ले रहे थे। झारखंड और उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार किए गए संदिग्ध लोगों को पुछ्ताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

हथियार हुए बरामद :

बता दें कि, इस छापेमारी में स्पेशल सेल को हथियार और गोलाबारूद समेत आपत्तिजनक साहित्य भी बरामद हुआ है। अलकायदा मॉड्यूल से कितने लोग जुड़े थे इस बात की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। फिलहाल अलकायदा मॉड्यूल पर स्पेशल सेल की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Tags:    

Similar News