Nawada Dalit Oppression: दो पक्षों के जमीन विवाद ने दलितों की बस्ती उजाड़ी, दबंगों ने 80 घर में लगाई आग

Update: 2024-09-19 03:49 GMT

Nawada Dalit Oppression

Bihar Nawada Dalit Oppression : बिहार के नवादा में इस समय माहौल चिंताजनक है। यहां बुधवार को हर हंगामे के बाद भारी पुलिस फ़ोर्स तैनात की गई है। नवादा में दो पक्षों के बीच जमीन विवाद हुआ। इसके बाद बाद कुछ दबंग आए और कथित रूप से दलितों के साथ मारपीट की। इस बीच हवाई फायरिंग भी दबंगों द्वारा की गई ऐसा पीड़ितों का कहना है। विवाद इतना बढ़ गया कि, नवादा में दलितों की बस्ती के 80 घर आग के हवाले कर दिए गए। इस मामले पर तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार की सरकार को घेरा है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि, "महा जंगलराज! महा दानवराज! महा राक्षसराज! नवादा में दलितों के 100 से अधिक घरों में लगायी आग। नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के राज में बिहार में आग ही आग। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बेफिक्र, NDA के सहयोगी दल बेख़बर! गरीब जले, मरे-इन्हें क्या? दलितों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं होगा।"

दो पक्षों में जमीन को लेकर विवाद : 

जानकारी के अनुसार यह घटना मुस्सफल थाना क्षेत्र के कृष्ण नगर का है। यहां रहने वाले अधिकतर लोग दलित हैं। यहां दो पक्षों में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार शाम दोनों पक्षों के बीच लड़ाई हो गई। कुछ दबंगों ने दलित परिवार के साथ मारपीट की। इसके बाद दलित बस्ती में आग लगा दी।

बिहार पुलिस ने इस मामले में एक्शन लेते हुए कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि, दो पक्षों में जमीन विवाद के चलते बस्ती में आग लगाई गई। इसके कारण 21 घर जल गए हैं। इस पूरी मामले में किसी की भी मौत की जानकारी सामने नहीं आई है।

नवादा एसपी ने बताया कि, :शाम 7 बजे के करीब सूचना मिली कि, कृष्णानगर में कुछ लोगों द्वारा घर में आग लगा दी गई। 21 घरों को चिन्हित किया गया है जो जलाए गए हैं। हवाई फायरिंग की जांच की जा रही है। 10 लोगों को गिरफ्तारी की गई है। इस गांव में एक पक्ष द्वारा जमीन पर कब्ज़ा था। बुधवार अचानक दूसरे पक्ष ने हमला कर दिया।"

एक भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा :

बिहार के नवादा में कथित तौर पर ज़मीन विवाद में कई घरों में आग लगाए जाने पर बीजेपी सांसद संजय जायसवाल कहते हैं, "बिहार में एक भी ऐसी घटना नहीं हुई है जिसमें दोषी के खिलाफ़ कार्रवाई न हुई हो. जब आरजेडी सत्ता में थी, तब मुख्यमंत्री कार्यालय से आदेश जारी होते थे कि किसे जलाना है और किसे मारना है। इसमें दोषी टुन्नू पासवान और टुन्नू पासवान के साथ मिलीभगत रखने वाले सभी लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। एक भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और जिनके साथ ये घटना हुई है, सरकार उन सभी पर ज़रूर कार्रवाई करेगी।

Tags:    

Similar News