Bihar: पटना में दिनदहाड़े भाजपा नेता की हत्या, दो अज्ञात बाइक सवार युवकों ने मारी गोली

देर रात दो बाइक सवार युवकों ने बीजेपी नगर मंडल के पूर्व महामंत्री अजय शाह को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए।;

Update: 2024-08-14 05:12 GMT
पटना में दिनदहाड़े भाजपा नेता की हत्या, दो अज्ञात बाइक सवार युवकों ने मारी गोली
  • whatsapp icon

बिहार की राजधानी पटना में दिनदहाड़े भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक मंगलवार की देर रात दो बाइक सवार युवकों ने बीजेपी नगर मंडल के पूर्व महामंत्री अजय शाह को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। घायल अवस्था में बीजेपी नेता को नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

कैसे हुआ ये हादसा?

घटना पटना सिटी आलमगंज थानान्तर्गत बजरंगपुरी इलाके की है। वहीं अजय शाह अपने अमूल दूध पार्लर चलाते हैं। मंगलवार देर रात को दुकान बंद करके जा रहे थे। तभी बाइक में दो युवक आए और गोली चलाने लगे। गोली लगते ही अजय जमीन में गिर गया। आसपास के लोगों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई।घटना के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉयड को बुलाया है। एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड के माध्यम से मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।

पुलिस ने क्या दी जानकारी? 

पटना सिटी के पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आलमगंज थानान्तर्गत बजरंगपुरी अजय कुमार नामक जिनकी अमूल की दुकान थी। वहीं उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई है। त्वरित रूप से पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के सभी सीसीटीवी की जांच की गई जिससे पता चला की दो अज्ञात बाइक सवार युवकों ने हत्या की। सभी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। सत्य मामले में त्वरित रूप से कार्रवाई की जा रही है।

Tags:    

Similar News