Ayodhya ADM Death: एडीएम सुरजीत सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे में मिली लाश

Update: 2024-10-24 07:14 GMT
Ayodhya ADM Death

Ayodhya ADM Death

  • whatsapp icon

Ayodhya ADM Death : अयोध्या। एडीएम कानून व्यवस्था सुरजीत सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। वे कमरे में मृत पाए गए हैं। कोतवाली नगर के सुरसरि कालोनी सिविल लाइन में उनकी मौत हुई है। मौत के कारणों का अभी सही ढंग से पता नहीं चला सका है। मौके पर मण्डलायुक्त, डीएम व जिला प्रशासन के सभी अधिकारी पहुंचे लेकिन किसी ने भी कोई बयान नहीं दिया।

बताया जा रहा है कि, एडीएम कानून व्यवस्था सुरजीत सिंह की जिस कमरे में लाश मिली वहां चारों ओर खून था। अभी तक सुरजीत सिंह की मौत का सामने नहीं आया है। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

बताया जा रहा है कि, सुरजीत सिंह अपने आवास पर अकेले रहते थे। उनका परिवार कानपूर में रहता है। उनके परिवार को सूचित कर दिया गया है। एडीएम कानून व्यवस्था सुरजीत सिंह कई दिनों से अस्वस्थ भी चल रहे थे। उनके परिवार में उनकी पत्नि, बेटा और बहु हैं। फोरेंसिक टीम द्वारा सबूत एकत्रित कर लिए गए हैं।

Tags:    

Similar News