बुधनी विधानसभा उप चुनाव: पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव के नाम की होर्डिंग पोस्टर तैयार, कांग्रेस बोली - कौन चला रहा है BJP

Update: 2024-10-18 09:54 GMT

बुधनी विधानसभा उप चुनाव : मध्यप्रदेश। बुधनी समेत विजयपुर में जल्द ही उप चुनाव के लिए मतदान होगा। इसके लिए अब तक भाजपा की ओर से प्रत्याशी घोषित नहीं हुआ है लेकिन जमीनी स्तर पर तैयारियां तो शुरू हो गई है। इस सीट से पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव दावा ठोंक रहे हैं। कुछ पोस्टर और तस्वीरें सामने आई है जिनमें पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव को बुधनी में होने वाले उप चुनाव में भाजपा का प्रत्याशी बताया गया है। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद कांग्रेस ने भाजपा पर कई सवाल खड़े किए हैं।

बुधनी समेत मध्यप्रदेश की विजयपुर विधानससभा सीट पर 13 नवम्बर को मतदान होगा। अब तक कांग्रेस या भाजपा ने दोनों सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। शिवराज सिंह चोहान के विदिशा लोकसभा सीट से सांसद चुने जाने के बाद उन्होंने बुधनी विधानसभा सीट छोड़ दी थी। इस कारण यहां उप चुनाव हो रहे हैं।

मध्य प्रदेश में भाजपा को चला कौन रहा है?

पोस्ट के सामने आने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक्स पर लिखा कि, "जनता जानना चाह रही है कि इन दिनों कुलीनों के 'कथित' कुनबे का किंग कौन है? क्योंकि, भाजपा की केंद्रीय या प्रदेश चुनाव कमेटी ने अभी तक तो किसी प्रत्याशी की अधिकृत घोषणा नहीं की, लेकिन शिवराज जी ने रमाकांत भार्गव को बुधनी से प्रत्याशी घोषित कर दिया! बुधनी से उठे इस बवाल पर भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष को बयान तो जरूर देना चाहिए! पता तो चले मध्य प्रदेश में भाजपा को चला कौन रहा है?"

पोस्टर में रमाकांत भार्गव का नाम लेकिन तस्वीर नहीं :

बुधनी से रमाकांत भार्गव को प्रत्याशी बताने वाले पोस्टर में अजीब बात यह है कि, इसमें रमाकांत भार्गव का नाम तो है लेकिन तस्वीर गायब है। इससे लेकर बीजेपी की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

कौन होगा बुधनी से बीजेपी का प्रत्याशी :

बुधनी विधानसभा सीट से कुछ नाम सिलेक्ट कर दिल्ली भेजे गए हैं। इनमें शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय चौहान, विदिशा लोकसभा सीट से पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव, राजेंद्र सिंह राजपूत और गुरुप्रसाद शर्मा शामिल हैं। बीजेपी आलाकमान नाम फ़ाइनल कर जल्द ही उम्मीदवार की घोषणा करेगा।

बुधनी विधानसभा उप चुनाव के लिए जरुरी तारीख और आंकड़े :

मतदान की तारीख - 13 नवंबर

मतगणना - 23 नवंबर

नामांकन भरने की अंतिम तारीख - 25 अक्टूबर

कुल मतदाता - 276397

महिला वोटर - 133280

पुरुष वोटर - 143111

Tags:    

Similar News