Bundi Accident: डंपर ने कार को मारी टक्कर, मध्यप्रदेश के 6 लोगों की मौत, खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए जा रहे थे श्रद्धालु

Update: 2024-09-15 03:06 GMT

Bundi Accident

Bundi Accident : राजस्थान। बूंदी जिले के हिंडौली थाना क्षेत्र में एक डंपर ने कार को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि, कार में सवार 6 लोगों की मौत हो गई। सभी श्रद्धालु मध्यप्रदेश के निवासी थे। ये सभी राजस्थान के प्रसिद्ध खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए जा रहे थे। एक्सीडेंट की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भी दिया।

यह हादसा बूंदी जिले के हिंडौली थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर टनल के पास रविवार तड़के 4 से 5 बजे के आसपास हुआ। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि अन्य तीन गंभीर रूप से घायल थे। अस्पताल में तीनों को मृत घोषित कर दिया गया। हादसा इतना भीषण था कि, कार के परखच्चे उड़ गए।

पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में पता चला है कि, श्रद्धालु मध्यप्रदेश के देवास जिले के थे। पुलिस का कहना है कि, अब तक यह पता नहीं लग पाया है कि, सभी मृतक एक ही परिवार के थे या अलग - अलग परिवार के। पुलिस ने बताया कि, कार में 9 लोग सवार थे। कार में सवार 6 लोगों की मौत हो गई है जबकि अन्य का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है।

बता दें कि, कार को किस वाहन ने टक्कर मारी इस बात का पता नहीं चल पाया है। पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरा खंगाले जा रहे हैं। अभी तक हादसे में घायल किसी पीड़ित का बयान दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस द्वारा कार को टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है। फ़िलहाल अनुमान लगाया जा रहा है कि, संभवतः डंपर ने कार को टक्कर मारी थी इसी के कारण कार इतनी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई।

Tags:    

Similar News