Jharkhand Election 2024: चंपई सोरेन ने सरायकेला से नामांकन किया दाखिल, बोले- झारखंड ही नहीं, पूरे देश में भाजपा की लहर

Update: 2024-10-25 07:23 GMT

Champai Soren Filed Nomination 

Champai Soren Filed Nomination : झारखंड। पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने सरायकेला से भाजपा उम्मीदवार के तौर पर शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान बीजेपी जिला अध्यक्ष उदय सिंह देव, आदित्यपुर नगर निगम के निवर्तमान मेयर विनोद श्रीवास्तव, पूर्व मंत्री आप्त सचिव रहे गुरु प्रसाद महतो, पितोवास प्रधान मौजूद रहे। नामांकन दाखिल करने के बाद वें मीडिआ से मुखातिब हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि, झारखंड ही नहीं पूरे भारत देश में भाजपा की लहर है। हम बड़े अंतर से जीतेंगे।

 

पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने आगे कहा कि, भाजपा की इस लहर को कोई नहीं रोक पाएगा। झारखंड में कांग्रेस के साथ गठबंधन का कोई अस्तित्व नहीं है और वे इन चुनावों में कहीं नहीं टिकते। बता दें कि, झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने सरायकेला सीट से गणेश महली को चुनावी मैदान में उतारा है।

गौरतलब है कि झारखंड में विधानसभा चुनाव 13 नवंबर और 20 नवंबर को दो चरणों में होंगे। वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी। सरायकेला सहित कोल्हान की सभी 14 सीटों पर 13 नवंबर को वोट डाले जाएंगे।

Tags:    

Similar News