Kheri Leopard Attack: लखीमपुर खीरी में तेंदुए के हमले में बच्चे की मौत के बाद बवाल, ग्रामीणों ने किया पुलिस पर पथराव

Update: 2024-10-06 09:33 GMT

Lakhimpur Kheri Leopard Attack : उत्तरप्रदेश। लखीमपुर खीरी में तेंदुए द्वारा किए गए हमले में एक बच्चे की मौत हो गई। बीते कई दिनों से इस तेंदुए ने क्षेत्र में रहने वाले लोगों को आतंकित कर रखा है। बच्चे की मौत के बाद लोगों का गुस्सा पुलिस पर फूंटा। जानकारी के अनुसार पुलिस और वन विभाग के कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस और वन विभाग पर लपफवाही का इल्जाम लगाते हुए पथराव कर दिया था।

इस मामले लखीमपुर खीरी पुलिस का कहना है कि, "संदर्भित प्रकरण में घटनास्थल पर क्षेत्राधिकारी सदर व पर्याप्त संख्या में पुलिस बल मौजूद है। विधिक कार्यवाही प्रचलित है। वर्तमान समय में कानून एवं शांति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। यातायात संचालन सुचारु रुप से संचालित है।"

बता दें कि, शनिवार रात पिता के सामने तेंदुए ने एक बच्चे पर हमला किया था। इस हमले में बच्चे की मौत हो गई थी। रविवार सुबह ग्रामीणों ने बच्चे की मौत के लिए पुलिस और वन विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार बताया। इसके बाद सड़क पर जमकर प्रदर्शन किया गया। पुलिस ने जब ग्रामीणों को समझाने की तो गुस्साए ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। इस पथराव में कई ग्रामीण घायल हुए हैं।

यह घटना लखीमपुर खीरी में गंगाबेहड़ गांव की थी। शनिवार देर शाम मुन्नर अली और उनका बेटा साइकिल से मिट्टी ढो कर लौट रहे थे। रास्ते में गन्ने के खेत में तेंदुआ छिपा हुआ था। तेंदुए ने मुन्नर अली के बेटे पर हमला किया और उसे खींच कर पेड़ के पास ले गया। पीड़ित पिता ने बताया कि, उनके बेटे को तेंदुए ने उनकी आंखों के सामने ही खा लिया। वन विभाग को सूचना दी गई लेकिन दो घंटे बाद भी वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंच पाई थी। तेंदुआ बच्चे का सिर खा गया था। बच्चे की मौत से ग्रामीण गुस्से में हैं।

Tags:    

Similar News