CG News: 25 वर्षों में एक लाख 40 हजार करोड़ बढ़ गया राज्य का बजट, महिलाओं व युवाओं पर रहेगा फोकस
छत्तीसगढ़ में वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट भूपेश सरकार से 22 फीसदी ज्यादा रहा। सत्तापक्ष व विपक्ष ने लगाए 1862 सवाल जिसमें ऑनलाइन सवाल ज्यादा लगाए गए।;
रायपुर, स्वदेश। राज्य बनने से लेकर अब तक 25 वर्षों में राज्य का बजट एक लाख 40 हजार करोड़ बढ़ गया है। वित्तीय वर्ष 2001-02 में जहां राज्य का बजट सात हजार 294 करोड़ था, वहीं वित्तीय वर्ष 2024-25 में राज्य का बजट एक लाख 47 हजार 446 करोड़ हो गया। वित्तीय वर्ष 2024-25 की तुलना भूपेश सरकार के पिछले बजट से की जाए तो यह 22 फीसद ज्यादा था। सोमवार 24 फरवरी से छत्तीसगढ़ का बजट सत्र शुरू हो रहा है और इस वर्ष बजट का आकार और भी बड़ा होने का अनुमान है। बताया जा रहा है कि यह बजट विशेष रूप से महिलाओं व युवाओं पर फोकस रहेगा। इसके साथ ही पूंजी निवेश बढ़ाने पर प्रावधान लाया जा सकता है।
पांच मार्च को पेश हो सकता है बजट
विधानसभा का बजट सत्र सोमवार 24 फरवरी से शुरू हो रहा है। सत्र के पहले दिन राज्यपाल रमेन डेका का अभिभाषण होगा। पांच मार्च को वित्त मंत्री ओपी चौधरी वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश कर सकते हैं। इससे पहले सरकार की तरफ से चालू वित्तीय वर्ष के अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। यह तीसरा अनुपूरक बजट होगा।
निवेश के साथ रोजगार बढ़ाने पर रहेगा जोर
वर्ष 2025-26 के बजट में राज्य में निवेश के साथ रोजगार बढ़ाने के उपाय किए जा सकते हैं। औद्योगिक नीति में कोर सेक्टर से अलग उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए कई घोषणाएं सरकार की तरफ से की गई है। बजट में इसे और आगे बढ़ाने का प्रयास दिख सकता है। इसके साथ ही राज्य सरकार वनोपजों के प्रोसेसिंग और कृषि उत्पादों से संबंधित उद्योगों के लिए भी बजट में प्रवधान कर सकती है।
हंगामेदार रहेगा बजट सत्र
यह बजट सत्र पूरी तरह से हंगामेदार रहने की उम्मीद है। बजट सत्र को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विपक्ष ने सरकार को घेरने के लिए रणनीति बनाई है। इसके साथ ही सरकार ने भी विपत्र के सवालों का सवाब देने की योजना बनाई है। सत्तापक्ष और विपक्ष के विधायकों ने 1862 सवाल लगाए हैं। अधिकतम विधायकों ने ऑनलाइन सवाल लगाए। विधायकों के लगाए सवालों में 943 तारांकित और 871 अतारांकित सवाल हैं।
एक लाख 55 हजार करोड़ से अधिक का हो चुका है बजट
चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट एक लाख 55 हजार करोड़ रुपये से अधिक का हो चुका है। इसमें 1 लाख 47 हजार 446 करोड़ का मुख्य बजट था। इसके बाद दो अनुपूरक बजट पेश किए जा चुके हैं। इसमें प्रथम अनुपूरक बजट में 7 हजार 329 करोड़ और द्वितीय अनुपूरक बजट का 805 करोड़ 71 लाख 74 हजार 286 रुपये का था।
राज्य में अब तक का बजट
2001-02 7 हजार 294 करोड़
2002-03 8 हजार 471 करोड़
2003-04 9 हजार 978 करोड़
004-05 10 हजार 555 करोड़
2005-06 11 हजार 242 करोड़
2006 -07 13 हजार 18 5 करोड़
2007-08 16 हजार 473 करोड़
2008 -09 19 हजार 392 करोड़
2009-10 23 हजार 48 2 करोड़
2010-11 26 हजार 099 करोड़
2011-12 32 हजार 477 करोड़
2012-13 39 हजार 6 77 करोड़
2013-14 44 हजार 16 9 करोड़
2014-15 54 हजार 710 करोड़
2015-16 6 5 हजार 013 करोड़
2016 -17 76 हजार 032 करोड़
2017-18 8 8 हजार 599 करोड़
2018 -19 95 हजार 8 99 करोड़
2019-20 एक लाख 20 हजार करोड़
2021-22 97 हजार 106 करोड़
2022-23 एक लाख 04 हजार 603 करोड़
2023-24 एक लाख 21 हजार 501 करोड़
2024-25 एक लाख 47 हजार 446 करोड़