Nitish Kumar Viral Video : मंच पर बैठे सीएम नीतीश उठे और इंजिनियर के छूने लगे पैर, पर क्यों?

Nitish Kumar Viral Video : सीएम नीतीश कुमार बिहार में कुछ योजनों के लोकार्पण कार्यकर्म में गए हुए थे।

Update: 2024-07-10 09:18 GMT

Nitish Kumar Viral Video : मंच पर बैठे सीएम नीतीश उठे और इंजिनियर के छूने लगे पैर, पर क्यों?

Nitish Kumar Viral Video : बिहार। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक इंजिनियर के पैर छूने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। सीएम नीतीश का यह वीडियो देखकर हर कोई हैरान है और एक ही सवाल पूछ रहा है कि, आखिर सूबे के मुख्यमंत्री को इंजिनियर के पैर छूने की क्या जरूरत हो गई।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना में गाय घात से लेकर कंगन घाट तक बने पुल का लोकार्पण करने गए थे। यह जेपी गंगा पथ का एक हिस्सा है। दीघा से दीदारगंज के बीच गंगा नदी पर 21 से 22 किलोमीटर लंबा पुल बनाया जा रहा है। इसे काम में देरी से मुख्यमंत्री इतना नाराज हुए कि, इंजिनियर से मंच पर ही सवाल करने लग गए। इसी दौरान सीएम नीतीश कुमार ने इंजिनियर के सामने हाथ जोड़कर यहां तक कह दिया कि, 'कहिए त हम आपके पैर छू लेते हैं, पर ऐसा मत करिए।'

सीएम नीतीश कुमार हाथ जोड़कर जैसे ही इंजिनियर की ओर बढ़ने लगे इंजिनियर पीछे हट गए। उन्होंने कहा कि, नहीं - नहीं सर ऐसा मत करिए। बता दें कि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जेपी गंगा पथ के तीसरे चरण के तहत गाय घाट से कंगन घाट तक की सड़क का लोकार्पण किया। मौके पर विधानसभा अध्यक्ष, विजय कुमार सिन्हा और सांसद रवि शंकर प्रसाद भी मौजूद थे।

देखिये वीडियो :

Tags:    

Similar News