Mauganj Bribery Case: भ्रष्टाचार के खिलाफ CM यादव की जीरो टॉलरेंस की नीति, मऊगंज अपर कलेक्टर निलंबित

Update: 2024-09-12 15:48 GMT

भ्रष्टाचार के खिलाफ CM यादव की जीरो टॉलरेंस की नीति, मऊगंज अपर कलेक्टर निलंबित

Mauganj Additional Collector Bribery Case : मध्यप्रदेश। भ्रष्टाचार के खिलाफ CM यादव की जीरो टॉलरेंस की नीति एक बार फिर सामने आई है। सीएम यादव ने मऊगंज अपर कलेक्टर अशोक कुमार ओहरी को निलंबित कर दिया है। मऊगंज अपर कलेक्टर अशोक कुमार ओहरी आज ही 5000 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़े गए हैं। लोकायुक्त ने अशोक कुमार ओहरी को रंगे हाथों पकड़ा था।

सीएम मोहन यादव ने कहा कि, "मध्य प्रदेश सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत रिश्वत लेने के मामले में अशोक कुमार ओहरी, अपर कलेक्टर, जिला मऊगंज को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश दिया है। इस प्रकरण में लोकायुक्त द्वारा कार्यवाही की जा रही है। नागरिक हितों से खिलवाड़ करने वाले किसी भी अधिकारी-कर्मचारी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।"

सीएम यादव ने आगे बताया कि, "पूर्व में भी शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी जा चुकी है कि जमीन नामांतरण, बटवारा आदि मामलों के निराकरण में गंभीरता बरतें। मध्यप्रदेश सरकार अपने नागरिकों को बेहतर, त्वरित और पारदर्शी तरीके से सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है।"

गुरूवार को लोकायुक्त की टीम ने रीवा के मऊगंज में अपर कलेक्टर को पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। लोकायुक्त की टीम ने बताया था कि, अपर कलेक्टर के खिलाफ रिश्वत लेने की शिकायत मिली थी जिस पर गुरूवार को कार्रवाई की गई है।

ये है पूरा मामला :

जानकारी के अनुसार पीड़ित रामनिवास तिवारी ने अपर कलेक्टर अशोक कुमार ओहरी के खिलाफ लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई थी कि जमीन के बंटवारे का फैसला उनके पक्ष में कर दिया जाएगा। फरियादी रामनिवास तिवारी ने बताया कि अपर कलेक्टर अशोक कुमार ओहरी बंटवारे की फाइल में राजस्व न्यायालय द्वारा उनके पक्ष में कार्रवाई करने के लिए 20 हजार रुपए की रिश्वत मांगी गई थी। जिसमें पहले 10 हजार रुपए उससे ले लिए गए। और अनुरोध करने पर पांच हजार रुपए कम भी कर दिए।

शिकायत के बाद लोकायुक्त के उप पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह परिहार की 12 सदस्यीय टीम ने गुरूवार को कार्रवाई करते हुए मऊगंज अपर कलेक्टर अशोक कुमार ओहरी 5000 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़े गए हैं। आरोपी अशोक कुमार को लोकायुक्त गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए ले गई।

Tags:    

Similar News