Breaking News: कांग्रेस ने जारी की 31 उम्मीदवारों की सूची, विनेश फोगाट को भी मिला टिकट

Update: 2024-09-06 16:44 GMT

Haryana Assembly Election Congress List : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है, जिसमें 31 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। इस सूची में कई प्रमुख नेताओं और नए चेहरों को मौका दिया गया है। कांग्रेस ने जुलाना से मशहूर महिला पहलवान विनेश फोगाट को मैदान में उतारा है।

कांग्रेस द्वारा जारी की गई सूची के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को गढ़ी सांपला-किलोई सीट से टिकट दिया गया है, जबकि राव दान सिंह को महेंद्रगढ़, आफताब अहमद को नूंह, और उदय भान को होडल से उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा बादली से मौजूदा विधायक कुलदीप वत्स को भी टिकट दिया गया है।

कुछ घंटों पहले ही विनेश और पूनिया कांग्रेस में हुए थे शामिल

इससे पहले शुक्रवार को पहलवान बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट कांग्रेस में शामिल हुए है। कांग्रेस की सदस्यता लेने के कुछ ही घंटों बाद उन्हें कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में जुलाना से उम्मीदवार बना दिया है। इससे पहले दोनों पहलवान विनेश और बजरंग पूनिया ने दिल्ली पहुंचकर कांग्रेस आलाकमान से मुलाकात की थी। इसके बाद स्पोर्ट्स कोटे से मिली नौकरी से इस्तीफ़ा देकर कांग्रेस में शामिल हो गए। 

90 सीटों के लिए 5 अक्टूबर को वोटिंग

हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों के लिए 5 अक्टूबर को मतदान होगा। वोटिंग एक ही चरण में संपन्न होगी। हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल 3 नवंबर 2024 को खत्म हो रहा है। इससे पहले साल 2019 में हरियाणा विधानसभा का चुनाव हुआ था। 2019 के चुनाव में कांग्रेस के खाते में 31 सीटें आई थी।




 


Tags:    

Similar News