Delhi Air Pollution: दिल्ली में हर दिन बिगड़ रहा प्रदूषण स्तर, आनंद विहार में पहुंचा 334, जानें आज का AQI

Update: 2024-10-19 02:48 GMT

Delhi Air Pollution 

Delhi Air Pollution : नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में हर दिन प्रदूषण का स्टार बिगड़ता जा रहा है। 19 अक्टूबर को दिल्ली के कई इलाकों का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंच गया है। सुबह सात बजे AIIMS एरिया में AQI 253 तो आनंद विहार में AQI 334 पर पहुंच गया है। एम्स क्षेत्र के पास धुंध की एक पतली परत दिखाई दे रही है। 

कहां- कितना AQI

अक्षरधाम और आस-पास के क्षेत्रों में भी धुंध की एक परत छाई है, यहां के क्षेत्र का AQI बढ़कर 334 हो गया है, जिसे केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार 'बहुत खराब' श्रेणी में रखा गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार भीकाजी कामा प्लेस का AQI गिरकर 273 और आईटीओ क्षेत्र में AQI गिरकर 226 पर पहुंचा, जिसे 'खराब' श्रेणी में रखा गया है। 

दिल्ली की वायु गुणवत्ता के आधार पर GRAP को चार चरणों में वर्गीकृत किया गया है, जो इस प्रकार हैं :-

स्टेज I - 'खराब' (AQI 201-300)

स्टेज II - 'बहुत खराब' (AQI 301-400)

स्टेज III - 'गंभीर' (AQI 401-450)

स्टेज IV - 'गंभीर प्लस' (AQI >450)

प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए सरकार को उठाने चाहिए कदम

दिल्ली निवासियों का कहना है कि, दिल्ली के लोगों को सार्वजनिक परिवहन का अधिक उपयोग करना चाहिए। इससे प्रदूषण कम करने में बहुत मदद मिलेगी और हम सभी स्वस्थ रहेंगे। वहीं दूसरे निवासी ने कहा कि पिछले दो दिनों से प्रदूषण बढ़ गया है, जिससे बहुत सारी समस्याएं हो रही हैं। सरकार को प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए कदम उठाने चाहिए।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, कल (18 अक्टूबर) कुछ इलाकों में एक्यूआई गंभीर श्रेणी में मापा गया था। दिल्ली में वायु गुणवत्ता प्रबंधन के लिए केंद्र की निर्णय सहायता प्रणाली के अनुसार, परिवहन से होने वाला उत्सर्जन दिल्ली के वायु प्रदूषण का लगभग 19.2 प्रतिशत है। इसके अलावा पड़ोसी राज्यों में पराली जलाना भी बढ़ते प्रदूषण की मुख्य वजह मानी जा रही है।

यहां देखिए 18 अक्टूबर का AQI

अलीपुर - 261

अशोक विहार - 276

आया नगर 251

डॉ करणी सिंह शूटिंग रेंज- 227

द्वारका सेक्टर-8 - 339

आईजीआई एयरपोर्ट- 280

दिलशाद गार्डन- 202

आईटीओ -195

जहांगीरपुरी - 343

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम- 218

मुंडका- 370

द्वारका एनएसआईटी - 262

नजफगढ़- 192

नरेला - 281

नेहरू नगर - 261

नॉर्थ कैंपस - 242

ओखला फेस-2 - 290

पटपड़गंज - 322

पंजाबी बाग - 289

पूसा DPCC - 214

पूसा IMD - 214

आरके पुरम - 266

रोहिणी - 315

शादीपुर - 315

सिरीफोर्ट - 252

सोनिया विहार - 268

अरबिंदो मार्ग - 206

विवेक विहार - 285

वजीरपुर - 323

Tags:    

Similar News