Viral Video: गर्मी में DU प्रिंसिपल ने निकाला ठंडक पाने का खास तरीका, क्लास रूम में किया गोबर से लेप
दिल्ली यूनिवर्सिटी के लक्ष्मीबाई कॉलेज की प्रिंसिपल वत्सला ने नायाब तरीका निकाला है। कॉलेज में क्लासरूम की दीवारों पर गोबर का लेप लगाते हुए सामने आया है।;

DU Video Viral: गर्मी के मौसम में जहां पर सब बढ़ते तापमान से परेशान है तो वहीं पर हर कोई ठंडक पाने के उपाय खोज रहे है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में देख सकेंगे कि, दिल्ली यूनिवर्सिटी के लक्ष्मीबाई कॉलेज की प्रिंसिपल वत्सला ने नायाब तरीका निकाला है। कॉलेज में क्लासरूम की दीवारों पर गोबर का लेप लगाते हुए सामने आया है। इस वायरल वीडियो के जवाब में प्रिंसिपल ने इसे रिसर्च प्रोजेक्ट का हिस्सा बताया।
प्रोजेक्ट के तहत लगाया गोबर का लेप
बताते चलें कि, दिल्ली यूनिवर्सिटी के लक्ष्मीबाई कॉलेज की प्रिंसिपल का क्लास रूम की दीवारों पर गोबर का लेप लगाते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। प्रिंसिपल प्रत्यूष वत्सला के मुताबिक यह रिसर्च प्रोजेक्ट का हिस्सा है। उन्होंने खुद ही कॉलेज के शिक्षकों के साथ यह वीडियो शेयर किया है।
जानिए क्या दिया प्रिंसिपल ने जवाब
आपको बताते चलें कि, इस वायरल वीडियो को लेकर दिल्ली यूनिवर्सिटी के लक्ष्मीबाई कॉलेज की प्रिंसिपल ने जानकारी में बताया कि, क्लास रूम को ठंडा रखने के लिए ये देसी तरीके अपनाए जा रहे हैं। डॉ. वत्सला ने कहा, 'यह रिसर्च कॉलेज के पोर्टा कैबिन्स (एक प्रकार का कमरा) में की जा रही है। मैंने खुद एक कमरे की दीवार पर गोबर लगाया, क्योंकि मिट्टी और गोबर जैसे प्राकृतिक चीजों को छूने में कोई हर्ज नहीं है। कुछ लोग बिना जानकारी के अफवाह फैला रहे हैं।'
यह दिल्ली युनिवर्सिटी के एक College की Pricipal हैं। एक क्लास रूम की दिवालों पर गाय के गोबर का लेप लगा रही हैं
— Mushaiyada Khan (@mushaiyada95080) April 14, 2025
यह प्रिंसिपल महोदया पढ़ लिख कर भी गोबर ही रह गई pic.twitter.com/9Lrha8tvGW
जानिए गोबर से आंगन सजाने की बात
बताते चलें, गोबर से घर और उसकी दीवारों को ठंडा करने का यह तरीका काफी पुराना है। सनातन परंपरा में गोबर को पवित्रता और शुद्धता का प्रतीक माना गया है। किसी भी धार्मिक आयोजन से पहले घर के आंगन को गोबर से लीपा जाता था। SUTRA-PIC इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार गोबर के कई फायदे हैं। आज भी कई घरों में अपनाया जाता है।