Gold Price Today: विदेशी मार्केट में बढ़े हुए दाम का असर भारत में भी दिखा, सोना - चांदी के दाम रिकॉर्ड हाई

Update: 2024-09-26 04:54 GMT

Gold Price Today

Gold Price Today : त्यौहार के सीजन से पहले सोना - चांदी के भाव रिकॉर्ड हाई पर हैं। विदेशी मार्केट में बढ़े हुए दाम का असर भारत में भी देखने को मिल रहा है। 22 कैरेट सोने से लेकर 24 कैरेट सोने और चांदी तक सभी के रेट इस समय हाई चल रहे हैं। 22 कैरेट गोल्ड जहां 70, 700 रुपए पर ट्रेड कर रहा है वहीं 24 कैरेट गोल्ड 77, 180 तक पहुंच गया है। यह रेट अभी और बढ़ने के आसार हैं। वहीं चांदी की बात करें तो इस समय रेट 95, 100 तक पहुंच गया है।

बड़े शहरों में गोल्ड की कीमत 

शहर 

24 कैरेट गोल्ड की कीमत 

22 कैरेट गोल्ड की कीमत

दिल्ली   

7718070760

मुंबई

7703070610

लखनऊ

7718070760

जयपुर

7718070760

पटना

7708070660

भुवनेश्वर

7703070610

अहमदाबाद

77080

70660

कोलकाता 

7703070610

सोने की कीमत अपने ऑल टाइम हाई :

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, बुधवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 484 रुपए बढ़कर 75,248 रुपए पर पहुंच गया था। इससे पहले मंगलवार को सोने का रेट 74,764 रुपए प्रति दस ग्राम था। इस हफ्ते सोना अब तक 1100 रुपए से ज्यादा महंगा हो चुका है। चांदी की कीमत में भी आज बड़ी बढ़त देखने को मिली। ये 2,328 रुपए महंगी होकर 90,730 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। इससे पहले चांदी 88,402 रुपए पर थी।

Tags:    

Similar News