Harda Rape Case: हरदा रेप केस का आरोपी पकड़ाया, पुलिस द्वारा अरेस्ट किए जाने से पहले खाया जहर

Update: 2024-09-29 08:49 GMT

Lucknow Gangrape

Harda Rape Case Accused Arrested : भोपाल। मध्यप्रदेश के हरदा में पांच साल की मासूम से रेप करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने रविवार सुबह उसे गिरफ्तार किया था। पुलिस द्वारा अरेस्ट किए जाने से पहले ही आरोपी ने जहर खा लिया। इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है।

आरोपी का नाम सुनील कोरकू बताया जा रहा है। शनिवार को पुलिस को आरोपी की लोकेशन के बारे में अहम जानकारी मिली थी। सुनील कोरकू रहटगांव थाना क्षेत्र में था। 6 दिन पहले ही सुनील कोरकू, पांच साल की बच्ची से रेप कर उसे लहूलुहान हालत छोड़ फरार हो गया था। कई दिनों से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

आरोपी के बारे में सूचना मिलने पर पुलिस शनिवार रात से टीम बनाकर उसे खोज रही थी। आरोपी रहटगांव थाना क्षेत्र के नजरपुरा गांव में छुपा हुआ था। पुलिस की टीम जब सर्चिंग के लिए पहुंची तो आरोपी भागने लगा। पुलिस के हाथ आरोपी लगता इसके पहले ही उसने जहर खा लिया।

हरदा रेप केस का आरोपी

 बता दें कि, आरोपी को ढूंढने के लिए 6 थाने के दो सौ पुलिस कर्मी लगे थे। ड्रोन आदि से जंगल में उसकी तलाश की जा रही थी। एसपी खुद जंगल में आरोपी की तलाश में निकले थे। पुलिस ने आरोपी पर दस हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था।

23 सितंबर को आरोपी पड़ोस में रहने वाली बच्ची को कुरकुरे दिलाने के बहाने ले गया था। इसके बाद आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। परिजन बच्ची को ढूंढने निकले तो वह नदी के किनारे लहूलुहान हालत में मिली। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस को जब पूरे मामले की सूचना दी गई तो पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीम बनाई। जानकारी के अनुसार आरोपी अपने मामा के यहां आया था। मौका पाकर उसने पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और 6 दिन तक छुपता रहा।

Tags:    

Similar News