Haryana Voting Percentage: हरियाणा की 90 सीटों पर वोटिंग खत्म, हंगामे और झड़प के बीच शाम 6 बजे तक 61% हुआ मतदान

Update: 2024-10-05 13:48 GMT

 Haryana Assembly Election Voting Percentage : चंडीगढ़।  हरियाणा में विधानसभा की 90 सीटों पर शाम 6 बजे मतदान खत्म हो गया। चुनाव ायोप्ग के अनुसार अब तक यहां 61% मतदान हुआ है। साल 2019 के विधानसभा चुनाव में 68.20% मतदान हुआ था। सबसे ज्यादा यमुनानगर में 67.93 प्रतिशत मतदान हुआ है जबकि सबसे कम वोटिंग 49.97 प्रतिशत गुरुग्राम में हुई। रिजल्ट 8 अक्टूबर को आएगा।

शाम 6 बजे तक कहाँ कितनी हुई वोटिंग 

अंबाला - 62.26

भिवानी - 63.06

चरखी दादरी - 58.10

फरीदाबाद - 51.28

फतेहाबाद - 67.05

गुरुग्राम - 49.97

हिसार - 64.16

झज्जर - 60.52

जींद - 66.02

कैथल - 62.53

करनाल - 60.42

कुरुक्षेत्र - 65.55

महेंद्रगढ़ - 65.76

नूंह - 68.28

पलवल - 67.69

पंचकूला - 54.71

पानीपत - 60.52

रेवाड़ी - 60.91

रोहतक - 60.56

सिरसा - 65.37

सोनीपत - 56.69

यमुनानगर - 67.93

मतदान के बीच यहां हुआ हंगामा

नूंह में वोटिंग के दौरान कांग्रेस, इनेलो-बसपा और निर्दलीय उम्मीदवारों के समर्थकों के बीच पथराव हुआ। इस पथराव में 2 लोग घायल हो गए। बवाल को देखते हुए डीएसपी सुरेंद्र भी गांव का दौरा करने पहुंचे और चंदेनी, ख्वाजा कलां और गुलालता में पुलिस बल की तैनाती की गई।

इसके अलावा भाजपा प्रत्याशी कैप्टन योगेश बैरागी ने कांग्रेस पट जुलाना सीट स्थित मतदान क्षेत्र में बूथ कैप्चरिंग करने का आरोप लगाया। हालांकि कांग्रेस कैंडिडेट विनेश फोगाट ने बूथ कैप्चरिंग के आरोप नकार दिए हैं। उन्होंने कहा कि ईमानदारी से पोलिंग हो रही है।

रोहतक के महम से हरियाणा जनसेवक पार्टी (HJP) के उम्मीदवार एवं पूर्व विधायक बलराज कुंडू ने कांग्रेस कैंडिडेट बलराम दांगी के पिता पर हमले का आरोप लगाया। धक्कामुक्की में उनके कपड़े फट गए।

करनाल के इंद्री में 4 से 5 युवकों के साथ मारपीट की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस को वोट ना डालने को लेकर मारपीट की गई। घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पंचकूला में BJP और कांग्रेस के वर्करों में झड़प हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच जय श्रीराम के नारे लगाने को लेकर बहस हुई। पार्टी बूथ पर भाजपा के कार्यकर्ता कांग्रेस नेता चंद्रमोहन बिश्नोई की पत्नी को देखकर जय श्रीराम के जयकारे लगा रहे थे। इसका कांग्रेस वर्करों ने विरोध किया।

फतेहाबाद में मतदान केंद्र पर हंगामा हुआ। इनेलो बसपा उम्मीदवार की प्रिजाइडिंग अधिकारी के साथ बहस हुई। आरोप लगाया कि भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र बबली के भाई मनोज को बिना परमिशन मतदान केंद्र में प्रवेश करने दिया।

सोनीपत में मतदान केंद्र पर कवरिंग एजेंट बदलने पर विवाद हो गया। यहां पर कांग्रेस कैंडिडेट जगबीर मलिक भी पहुंचे। उनकी पुलिस के साथ बहस हुई। इसके साथ एक जगह वोट डालने को लेकर झगड़ा हुआ। इसमें 2 लोगों को चोटें आईं।

हिसार में पूर्व वित्त मंत्री एवं नारनौंद से भाजपा कैंडिडेट कैप्टन अभिमन्यु और कांग्रेस उम्मीदवार जस्सी पेटवाड़ के समर्थक आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। एक-दूसरे पर बोगस वोटिंग कराने का आरोप लगाया।​

महेंद्रगढ़ जिला में नांगल चौधरी के धोखेरा गांव में मतदान के दौरान कांग्रेस और BJP वर्करों में झड़प हो गई। BJP का आरोप है कि कांग्रेस कैंडिडेट मंजू चौधरी के समर्थकों ने बूथ पर कब्जा करने की कोशिश की।

यमुनानगर में फर्जी वोट डालने को लेकर AAP कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लिया। इसके अलावा पलवल में वोटिंग मशीन में तकनीकी खराबी आ गई। जिसके बाद अधिकारियों ने नई मशीन लगाई।

वहीँ पानीपत में भी मतदान के बीच चाकू चल गए। इसराना विधानसभा के गांव नोहरा में बूथ पर वोटिंग को लेकर 2 पक्षों में झगड़ा हो गया। इसमें एक युवक को चाकू मारा गया।

ये प्रमुख उम्मीदवार

हरियाणा में हुए विधानसभा चुनाव में VIP कैंडिडेट्स में सीएम नायब सिंह सैनी (लाडवा), भूपेंद्र सिंह हुड्डा (गढ़ी सांपला-किलोई), अभय सिंह चौटाला (एलनाबाद), दुष्यंत चौटाला (उचाना), अनिल विज (अंबाला कैट), ओपी धनखड़ (बादला), अनुराग ढंढा (कलायात) और विनेश फोगाट (जुलाना) मैदान में थीं। 2019 के चुनाव में बीजेपी 40 सीटें जीती थीं जबकि कांग्रेस दूसरे स्थान पर रही थी और उसे 31 सीटें मिली थीं। 

Tags:    

Similar News