Bavdhan Helicopter Crash: पुणे के बावधन के पास हेलीकॉप्टर क्रेश, तीन लोगों की मौत

Update: 2024-10-02 03:24 GMT

Bavdhan Helicopter Crash : महाराष्ट्र | पुणे जिले के बावधन के पास हेलीकॉप्टर दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है। पिंपरी चिंचवाड़ पुलिस अधिकारी का कहना है कि, अभी इस मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। यह हादसा बावधन बुद्रुक गांव (Budruk Village) में हुआ है। हेलिकॉप्टर क्रैश होने की जानकारी मिलने पर पुलिस और मेडिकल टीम मौके पर रवाना हुई है।

ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया था कि, हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है। इस हादसे के कारण तीन लोग बुरी तरह जख्मी हो गए थे। इसके पहले उन तक मदद पहुँचती सभी की मौत हो गई थी। मरने वालों में दो पायलेट और एक इंजिनियर शामिल है। हेलीकॉप्टर कैसे क्रैश हुआ इसकी भी कोई आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

बता दें कि, ऑक्सफ़ोर्ड गोल्फ़ क्लब (Oxford Golf Club) के हेलीपैड से उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। यह घटना सुबह 7:00 बजे से 7:10 बजे के बीच की बताई जा रही है। प्रारंभिक रिपोर्टों से पता चलता है कि क्षेत्र में घने कोहरे के कारण दुर्घटना हुई है, हालांकि सटीक कारण का पता लगाने के लिए आधिकारिक जांच चल रही है। आपातकालीन सेवाएँ मौके पर पहुँची है।

Bavdhan Helicopter Crash

 अधिकारियों ने पुष्टि की है कि हेलीकॉप्टर में सवार सभी तीन व्यक्ति गंभीर हालत में थे। हिंजवडी पुलिस स्टेशन (पिंपरी चिंचवाड़ पुलिस) और विमानन अधिकारी स्थिति का आकलन करने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं, और जाँच आगे बढ़ने पर अधिक जानकारी प्रदान की जाएगी।

हेलीकॉप्टर क्रैश का वीडियो भी सामने आया है। इसमें गुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर को देखा जा सकता है। क्रैश होने के बाद हेलीकॉप्टर में आग लग गई थी। इसके बाद ग्रामीण धुंआ देखकर उस जगह तक पहुंचे जहां यह हादसा हुआ था।

 


Tags:    

Similar News