आज का राशिफल: समस्याओं से भरा रहेगा कर्क और सिंह जातक वालों का दिन, यहां पढ़िए बाकी सभी राशियों का राशिफल

Update: 2025-02-27 00:30 GMT

 Horoscope 27 Febuary 2025: 27 फरवरी को गुरुवार का दिन है। ग्रहों की चाल के अनुसार कुछ लोगों का आज का दिन शुभ होगा तो कुछ लोगों का अशुभ। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का राशिफल...

मेष राशि(Aries)

आज यानी 27 फरवरी गुरुवार का दिन मेष राशि वालों के लिए ठीक ठाक रहने वाला है। आपको अलग अलग क्षेत्रों से खुशियां मिलेंगी। परिवार के सदस्यों के साथ चल रहे अनबन को बैठकर दूर कर लें। कोई नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। आपको प्रॉपर्टी में इनवेस्टमेंट कर सकते हैं। आपके सभी काम आसानी से संपन्न होंगे। 

वृषभ राशि (Taurus)

आज 27 फरवरी यानी गुरुवार के दिन वृषभ राशि के लोगों के लिए मिला जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। परिवार का कोई सदस्य आपके लिए सरप्राइज़ पार्टी का आयोजन कर सकता है। किसी मित्र से वाद विवाद चल रहा था तो उसे बातचीत से दूर कर लें। किसी अनजान पर भरोसा ना करें अन्यथा भरोसा टूट सकता है। 

मिथुन राशि (Gemini)

27 फरवरी गुरुवार का दिन मिथुन जातक वालों के लिए बेहतरीन रहने वाला है। आपका भाग्य आपका साथ देगा। माता पिता के आशीर्वाद से रुका हुआ काम जल्द पूरा होगा। किसी को पैसे उधार दिए थे तो वापस मांगने का सही समय है। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क जातक वालों के लिए आज यानी 27 फरवरी गुरुवार का दिन कमजोर साबित होगा। पारिवारिक मामलों में ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी की कोई बात बुरी लगने से मन परेशान हो सकता है। आपको कोई भी काम योजना बनाकर करने की आवश्यकता है तभी वो पूरा होगा। 

सिंह राशि (Leo)

बात करें सिंह राशि की तो आज यानी 27 फरवरी का दिन समस्याओं को लेकर आएगा। आपको अपने काम को लेकर कठिनाई आएगी। बॉस आपके काम से नाराज हो सकते हैं। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों को नुकसान हो सकता है। किसी काम में ढील भूलकर भी न बरतें नहीं तो खुद पर भारी पड़ सकती है। 

कन्या राशि (Virgo)

27 फरवरी यानी गुरुवार का दिन कन्या जातक के लोगों के लिए मिश्रित रूप से फलदायी रहेगा। आपका कोई सहयोगी आपसे मदद मांग सकता है। संतान के करियर को लेकर टेंशन हो सकती है। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। 

तुला राशि(Libra)

आज यानी 27 फरवरी का दिन तुला राशि वालों के लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी कोई दिक्कत चल रही थी तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। आपने किसी से कर्जा लिया था तो वो आपसे वापस मांग सकते हैं। आपको आपके पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है। 

वृश्चिक राशि (Scorpio)

सभी 12 राशि में से एक वृश्चिक राशि भी है जिनका आज यानी गुरुवार का दिन खुशियों से भरा रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। किसी भी काम में जल्दबाजी न करें नहीं तो नुकसान हो सकता है। कोई कानूनी मामला सुलझने के संकेत हैं जिससे आपकी प्रॉपर्टी में भी इजाफा होगा। 

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के लिए आज यानी 27 फरवरी का दिन खुशियां दिलाने वाला रहेगा। परोपकार के कामों आपका नाम होगा। किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने का मौका मिल सकता है। आपके भाई और वाहन आपके काम में पूरा साथ देंगे। किसी से पैसा उधार न लें। युवा जातक पढ़ाई में मन लगाएं। 

मकर राशि (Capricorn)

आज यानी 27 फरवरी गुरुवार का दिन मकर राशि वालों के लिए ठीक ठाक रहेगा। वाहनों का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें अन्यथा दुर्घटना हो सकती है। सिंगल लोगों के जीवन में खुशियां आने की संभावना है। नौकरी की तलाश में घूम रहे व्यक्ति को रोजगार मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे लोगों को सफलता मिलने की संभावना है। 

कुंभ राशि (Aquarius)

आज यानी 27 फरवरी गुरुवार के दिन कुंभ राशि के लोग सोच विचारकर कोई नया काम शुरू करें। इन्वेस्टमेंट किसी की बातों में आकर ना करें अन्यथा नुकसान हो सकता है। आपकी लंबे समय से अटकी डील फाइनल हो सकती है। अपनी पारिवारिक समस्याओं को बाहरी व्यक्तियों के सामने उजागर न करें। नहीं तो अन्य की व्यक्ति फायदा उठा सकता है। 

मीन राशि (Pisces)

आज यानी 27 फरवरी गुरुवार का दिन मीन राशि के जातकों के लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आपके पुराने मित्र लंबे समय बाद मिलेंगे जिससे आपको खुशी होगी। युवा जातक अपनी संगति पर विशेष ध्यान दें। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में बाधा आ रही थी तो दूर होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 

Tags:    

Similar News