Iran-Israel Conflict: मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध की मार झेलेगी दुनिया, आम आदमी पर होगा महंगाई का वार

Update: 2024-10-02 03:52 GMT

Iran-Israel Conflict : मिडिल ईस्ट में इस समय युद्ध के हालात बन रहे है। ईरान ने इजरायल पर ताबड़तोड़ हमले किए है। इन हमलों के बीच दुनिया में महंगाई बढ़ने के आसार हैं। दोनों देशों में बढ़ते तनाव का असर सबसे पहले कच्चे तेल की कीमतों (Oil Price) पर पड़ता दिखा है और Crude Oil के दाम एक झटके में 5 फीसदी तक बढ़ गए हैं। मंगलवार को ब्रेंट वायदा 3.5% बढ़कर 74.2 डॉलर प्रति बैरल हो गया, जबकि यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड 2.54 डॉलर या 3.7% बढ़कर 70.7 डॉलर हो गया।

Oil सेक्टर का बड़ा खिलाड़ी ईरान

ईरान ओपेक का सदस्य है और तेल क्षेत्र का सबसे बड़ा खिलाड़ी भी है। कच्चे तेल के क्षेत्र में इसकी भागीदारी ने वैश्विक तेल आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधान की आशंकाओं को बढ़ा दिया है। ईरान दुनियाभर में होने वाली तेल सप्लाई के करीब एक तिहाई हिस्से की आपूर्ति करता है। हाल में ईरान के मिसाइल हमले से संकट के आसार बढ़ने लगे हैं, जिससे कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है।

ब्रेंट क्रूड का भाव अचानक उछला

इजरायल और ईरान के बीच तनाव का असर अंतरराष्ट्रीय मार्केट में भी दिखाई दे रहा है। वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड (WTI) की कीमतों में अचानक 5 प्रतिशत तक का उछाल दर्ज किया गया है। यह पिछले दिनों में लगभग 2.7 प्रतिशत गिर गया था, लेकिन इजाफे के बाद इसका भाव 71 डॉलर प्रति बैरल को पार कर गया है। ग्लोबल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड की कीमत भी 5 प्रतिशत की उछाल के साथ 75 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गई है।

ग्लोबल शेयर मार्केट पर असर

ईरान-इजरायल तनाव का असर केवल कच्चे तेल की कीमतों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका प्रभाव ग्लोबल इक्विटी मार्केट्स पर भी पड़ता दिख रहा है। S&P-500 में 1.4 प्रतिशत की गिरावट आई है, जबकि Dow Jones और Nasdaq भी लाल निशान में हैं। जापान का निक्केई इंडेक्स भी 1.77 प्रतिशत गिर गया है। इसके अलावा, Cboe अस्थिरता सूचकांक, जिसे VIX के रूप में जाना जाता है, लगभग एक महीने में अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है।

महंगाई की चिंता

दोनों देशों के बीच तनाव के कारण भू-राजनैतिक हालात में बदलाव आ रहा है, जिससे विशेषज्ञ इसके साइड इफेक्ट्स के प्रति सचेत हो रहे हैं। रिथोल्ट्ज वेल्थ मैनेजमेंट के Chief Market Strategist कैली कॉक्स ने कहा कि मिडिल ईस्ट में तनाव ने स्पष्ट रूप से बाजारों को प्रभावित किया है। तेल, बांड और सोने की कीमतें बढ़ रही हैं, जबकि शेयर गिर रहे हैं।

Tags:    

Similar News