Horoscope Today: जानना चाहते हैं आज आपका कैसे बीतेगा दिन? यहां पढ़िए सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

Update: 2024-09-19 03:23 GMT

Rashiifal 19 September 2024: 19 सितंबर को गुरुवार का दिन है। आइए जानते हैं इस दिन सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल कैसा रहेगा?

मेष राशि(Aries)

19 सितंबर के दिन मेष राशि वालों को कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। इन्हें अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। परिवार में कोई धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। कोई नया वाहन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो खरीद लें अच्छा रहेगा। बिजनेस में प्लानिंग के साथ आगे बढ़ें। किसी मित्र को आपकी जरूरत पड़ सकती है। 

वृषभ राशि (Taurus)

आज 19 सितंबर यानी गुरुवार का दिन आपके लिए तनाव से भरा रहने वाला है। ऑफिस में भी किसी से बहस हो सकती है। जिसकी नई नई साथी हुई है उन्हें किसी नए मेहमान के आने की खुशी मिल सकती है। ऑफिस में चल रही समस्या दूर होगी। किसी के कहने पर निवेश करने से बचें। फ्यूचर को लेकर अभी प्लान न करें। 

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन जातक वाले लोग आज यानी गुरुवार के दिन सावधान रहें। नौकरी पेशा से जुड़े लोग काम के सिलसिले में यात्रा में जा सकते हैं। इस दौरान अपने समान की सुरक्षा अवश्य करें। मौसमी बीमारियो से सावधान रहें जिससे तनाव बढ़ेगा। हालांकि इन समस्याओं को आप अपने जीवनसाथी से शेयर कर सकते हैं। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में सफालता हासिल होगी।

कर्क राशि (Cancer)

आज 19 सितंबर गुरुवार का दिन कर्क राशि वाले लोगों का बाकी दिनों से बेहतर होने वाला है। परिवार में किसी नए मेहमान की एंट्री हो सकती है। सरकारी योजना में निवेश करेंगे तो बेहतर होगा। परिवारिक समस्याएं बढ़ने से उन्हें बातचीत करके सुलझाएं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को सफालता मिलने के संकेत हैं।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वाले लोगों को 19 सितंबर गुरुवार का दिन आर्थिक नुकसान होने की संभावना है। किसी नए वाहन की खरीदारी के लिए अच्छा रहने वाला है। पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर प्रसन्न होंगे। बेफिजुल के खर्चों पर रोक लगाएं अन्यथा नुकसान होने की संभावना है। अपने लाइफ पार्टनर के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं।

कन्या राशि(Virgo)

कन्या राशि के जातकों के लिए आज यानी गुरुवार 19 सितंबर का दिन मान सम्मान बढ़ाने वाला होगा। धार्मिक कार्यों में आस्था बढ़ने से किसी धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। जीवनसाथी को नई नौकरी मिल सकती है। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने से फायदा होगा।

तुला राशि(Libra)

तुला राशि के लोगों का गुरुवार यानी 19 सितंबर का दिन मिलाजुला रहने वाला है। कोई लंबे समय से रूका हुआ काम पूरा होगा। आपको अपनी वाणी व व्यवहार पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा विवाद होने की संभावना है। आपको कई काम में सफालता मिलने की संभावना है। हालांकि आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

19 सितंबर गुरुवार का दिन वृश्चिक जातक के लोगों पर सूर्य देवता की कृपा रहेगी। दिन अच्छा गुजरेगा। बिजनेस में कोई बड़ा परिवर्तन करने की सोच गलत होगी नुकसान होने की संभावना है। लंबे समय से चला आ रहा कोई कानूनी मासला खत्म होगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको सेहत का ध्यान रखना होगा अन्यथा मौसमी बीमारियां हो सकती हैं।

धनु राशि (Sagittarius)

आज 19 सितंबर यानी गुरुवार की सुबह सूर्य देव को जल चढ़ाकर करें, क्योंकि दिन उलझनो से भरा रहेगा। नई नौकरी की खोज करने से पहले विचार अवश्य करें, उससे वर्तमान में चल रहा काम भी बिगड़ सकता है। घर परिवार में लोगों का गुस्सा आप पर फूट सकता है। बाहर का तला भुना हुआ खाना खाने से बचें।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के लोगों को आज 19 सितंबर यानी गुरुवार का दिन आर्थिक संपन्नता भरा रहने वाला है। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोग कोई भी निर्णय सोच समझकर लें। धन संबंधित समस्याएं सुलझ जाएंगी। आपके परिवार के सदस्यों को आपसी कलह उत्पन्न होने की समस्या संभावना है। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सचेत रहना होगा।

कुंभ राशि (Aquarius)

गुरुवार के दिन कुंभ राशि के लोगों के लिए कुछ नया करने वाला होगा। लंबे समय से किसी नई प्रॉपर्टी की खरीददारी करने की योजना बना रहे हैं तो आपकी इच्छा पूरी होगी। आपको अपने जीवनसाथी की भावनाओं का पूरा सम्मान करना चाहिए। ससुराल पक्ष से गिफ्त मिल सकता है। विद्यार्थियों को परीक्षा को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है।

मीन राशि(Pisces)

19 सितंबर यानी गुरुवार का दिन मीन राशि वाले लोगों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। अपने पारिवारिक विवादों को बैठकर बात करके दूर करें। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली आएगी। स्वास्थ्य संबंधी समस्या आने पर डॉक्टर की सलाह लें। ऑफिस में अपने सहयोगियों के साथ मिलकर काम करें। युवा जातक अपने दोस्तों से मिलने जा सकते हैं।

Tags:    

Similar News