Jharkhand Assembly Elections 2024: सीएम हेमंत सोरेन ने बरहेट विधानसभा सीट से भरा नामांकन

Update: 2024-10-24 09:28 GMT
Hemant Soren Nomination

Hemant Soren Nomination

  • whatsapp icon

CM Hemant Soren Nomination : रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए सीएम हेमंत सोरेन ने गुरूवार 24 अक्टूबर को बरहेट विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल कर दिया है। बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के नामांकन का 25 अक्टूबर को आखिरी दिन है। इससे एक दिन पहले कई दिग्गज पर्चा भर रहे हैं। इनमें झारखंड सीएम हेमंत सोरेन, उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी शामिल हैं। बता दें कि, हेमंत सोरेन झारखंड में तीन बार सीएम पद की शपथ ले चुके हैं और वह 2014 से बरहेट से विधायक हैं।

रांची को बनाएंगे मेट्रो सिटी

रांची से बीजेपी प्रत्याशी सीपी सिंह और उनकी प्रतिद्वंद्वी महुआ माजी ने भी नॉमिनेशन फाइल किया है। नॉमिनेशन दाखिल करने के बाद JMM उम्मीदवार महुआ माजी ने कहा, मुझे जीतने की 200% उम्मीद है क्योंकि रांची के लोग तंग आ चुके हैं। उन्हें कोई विकास नहीं दिख रहा है। राज्य की राजधानी में लोगों को बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा राज्य की राजधानी में नहीं लगता। हम रांची को मेट्रो सिटी बनाएंगे, हम आज यह वादा करते हैं।

झारखंड में कब है चुनाव

गौरतलब है कि, झारखंड में पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर है। नामांकन पत्रों की जांच 28 अक्टूबर को की जाएगी जबकि 30 अक्टूबर तक नामांकन पत्र वापस लिया जा सकेगा। झारखंड की 43 विधानसभा सीट पर वोटिंग 13 नवंबर को होगी जिसके नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। 

वर्तमान में झारखंड विधानसभा की 81 सीटों में से INDIA गठबंधन के पास 44 और भाजपा के पास 30 सीटें हैं, जबकि सात सीटें खाली हैं। 81 सीटों वाली झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी, 2025 को समाप्त होगा।

Tags:    

Similar News